Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया के राष्ट्रीय महामंत्री अंकित बिश्नोई ने उठाई मांग! धार्मिक भावनाओं, निकलने वाली बारातों और सवारियों को ध्यान में रख मीट-मांस की बिक्री हेतु बाहरी क्षेत्रों में विकसित हो मंडी
    • एमपीजीएस का एनसीसी शिविर में दबदबा, 6 स्वर्ण पदकों सहित 8 पुरस्कार जीते
    • फुटबाल सहित सभी भारतीय खेलों को क्रिकेट की तरह मिले सुविधाएं, इस महाकुंभ में खिलाड़ी कोई करिश्मा करेंगे इसके लिए सरकार दे प्रोत्साहन
    • सफलता भरे पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने दी बधाई, उपलब्धियों को सराहा; सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए, ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन आईना ने भी पीएम को दी बधाई
    • स्पिनर मानव सुथार को डेब्यू में धमाल के बाद इंग्लैंड से ऑफर
    • वाराणसी में भूटान का बौद्ध धाम बनेगा आस्था और कूटनीति का नया केंद्र
    • अफगानिस्तान ए को भारत ए ने दिया 350 रनों का लक्ष्य
    • बंगाल के प्राइवेट स्कूल से 1.77 करोड़ कैश और कंडोम के पैकेट बरामद
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»थाईलैंड से भारत लाया गया साइबर ठगी का आरोपी गणेश बालासो काले, मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
    देश

    थाईलैंड से भारत लाया गया साइबर ठगी का आरोपी गणेश बालासो काले, मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

    adminBy adminJune 11, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई 11 जून। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने साइबर ठगी के एक मामले में वांछित आरोपी गणेश बालासो काले को थाईलैंड से सफलतापूर्वक भारत प्रत्यर्पित करा लिया है। प्रत्यर्पण की यह प्रक्रिया विदेश मंत्रालय (एमईए), गृह मंत्रालय (एमएचए) और बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास के समन्वय से पूरी की गई। सीबीआई ने गुरुवार को बताया कि गणेश बालासो काले इंटरपोल रेड नोटिस वाला वांछित भगोड़ा था। वह लोगों को ऑनलाइन पार्ट-टाइम नौकरी का लालच देकर उनके साथ ठगी करता था।

    आरोपी पीड़ितों से निवेश के नाम पर पैसे जमा करवाता था और बाद में उनके साथ धोखाधड़ी कर फरार हो जाता था। उसने कई लोगों को अपने नेटवर्क में शामिल कर एक बड़ा साइबर वित्तीय अपराध का गिरोह चलाया था।

    आरोपी लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल अवैध फंड ट्रांसफर के लिए करता था और इसके बदले उन्हें ब्याज या कमीशन देने का लालच देता था। इन खातों (म्यूल अकाउंट्स) का इस्तेमाल निर्दोष पीड़ितों को ठगने के लिए किया जाता था। उसने अपने साथियों को नकली सिम कार्ड और मोबाइल फोन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए थे।

    मई 2026 में जारी इंटरपोल रेड नोटिस के आधार पर थाई पुलिस ने 24 मई को बैंकॉक में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। भारतीय और थाई अधिकारियों के बीच तेज समन्वय और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मात्र 20 दिनों के अंदर आरोपी को भारत वापस लाया गया।

    गणेश बालासो काले 11 जून को मुंबई पहुंचा, जहां महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। सीबीआई ने ‘भारतपोल’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से इंटरपोल चैनलों का उपयोग कर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। सीबीआई भारत में इंटरपोल का राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो है और पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय कर 160 से अधिक वांछित अपराधियों को विदेशों से भारत वापस ला चुकी है।

    ganesh-balaso-kale Mumbai tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सोशल मीडिया के राष्ट्रीय महामंत्री अंकित बिश्नोई ने उठाई मांग! धार्मिक भावनाओं, निकलने वाली बारातों और सवारियों को ध्यान में रख मीट-मांस की बिक्री हेतु बाहरी क्षेत्रों में विकसित हो मंडी

    June 11, 2026

    एमपीजीएस का एनसीसी शिविर में दबदबा, 6 स्वर्ण पदकों सहित 8 पुरस्कार जीते

    June 11, 2026

    फुटबाल सहित सभी भारतीय खेलों को क्रिकेट की तरह मिले सुविधाएं, इस महाकुंभ में खिलाड़ी कोई करिश्मा करेंगे इसके लिए सरकार दे प्रोत्साहन

    June 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.