Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिल्ली के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर मिलीं बड़ी खामियां
    • अनाहत सिंह को प्रधानमंत्री ने दी बधाई
    • आयकर विभाग ने क्रिप्टो परिसंपत्तियों की निगरानी के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए
    • कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है
    • गंगा में चिकन खाना अपराध नहीं : भुईयां
    • राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को भारोत्तोलन में मिले सोना-चांदी
    • कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीआईजी ने दिए निर्देश
    • एलपीजी 10 व 5 किग्रा सिलेंडरों की एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा शुरू की
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»काजीपुर की सड़कों पर हुआ जलभराव
    न्यूज़

    काजीपुर की सड़कों पर हुआ जलभराव

    adminBy adminJune 11, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 11 जून (प्र)। काजीपुर वार्ड 33 के अंतर्गत काशीराम योजना के तहत बसी बीएसयूपी कालोनी में सीवर जाम के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है। क्षेत्रीय पार्षद की शिकायत पर गत दिवस महापौर हरिकांत अहलूवालिया निगम अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। वह मेरठ विकास प्राधिकरण की कार्यशैली पर जमकर भड़के। फोन करके मेडा अधिकारियों को बुलाने का प्रयास किया तो एई-जेई की जगह एक सुपरवाइजर को भेज दिया गया। महापौर ने कहा कि यह कालोनी मेडा ने बसाई है और इसका हस्तांतरण निगम को नहीं हुआ है। स्थानीय लोग बार-बार सफाई कराने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन मेडा अधिकारी उदासीन हैं जबकि सीवर लाइन की सफाई का संपूर्ण दायित्व मेडा का है।
    स्थानीय लोगों ने कहा कि मेडा ने सीवर लाइन की सफाई में तैनात दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को भी हटा लिया है। महापौर ने कहा कि यहां सीवर उफनने से बीमारी फैलने का खतरा है। महापौर ने मौके पर महाप्रबंधक जल विश्वनाथ गुप्ता को निर्देश दिया कि सीवर नेटवर्क की सफाई नगर निगम अपने संसाधनों से कराए। वरिष्ठ प्रभारी सफाई व अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी को निर्देश दिया कि सफाई का कार्य भी साथ-साथ कराया जाए। इस मौके पर सहायक अभियंता जल लक्ष्मण सिंह, स्थानीय पार्षद बाला, भारत भड़ाना आदि मौजूद रहे।

    Meerut tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh Waterlogging on the roads of Kazipur
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    दिल्ली के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर मिलीं बड़ी खामियां

    July 27, 2026

    अनाहत सिंह को प्रधानमंत्री ने दी बधाई

    July 27, 2026

    आयकर विभाग ने क्रिप्टो परिसंपत्तियों की निगरानी के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए

    July 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.