Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
    • गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
    • राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
    • जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
    • कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    • आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»शिक्षा संस्थानों में मतांतरण रोकने के लिए बनेगा विशेष सेल
    न्यूज़

    शिक्षा संस्थानों में मतांतरण रोकने के लिए बनेगा विशेष सेल

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 11, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 11 जून (ता)। प्रदेश के शिक्षा संस्थानों में प्रलोभन व बलपूर्वक धर्मांतरण की शिकायतों के बीच राज्यपाल ने चिकित्सा विश्वविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और इंस्टीट्यूटों में एन्टी रेडिक्लाइजेशन (धर्मांतरण रोधी सेल) इकाई गठित करने का आदेश दिया है। उन्होंने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, संप्रभुता और मानसिक स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखने के लिये कुलपतियों और निदेशकों को जवाबदेह बनाया गया है।
    हाल के दिनों में किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) और संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट में लव जेहाद, प्रलोभन देकर धर्मांतरण की कई वारदातें सामने आयी हैं। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लव जेहाद की वारदातों पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया था।
    अब राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सरकारी विश्वविद्यालयों, इंस्टीट्यूटों के निदेशकों भेजे आदेश में कहा है कि शिक्षण संस्थाओं में प्रलोभन, मानसिक दबाव के जरिये धर्मांतरण की बात सामने आ रही है।
    उच्च शिक्षा संस्थान न केवल ज्ञान और नवाचार के केन्द्र हैं बल्कि युवाओं के नैतिक, बौद्धिक और सामाजिक चरित्र निर्माण के केन्द्र भी हैं। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, संप्रुभता और मानसिक स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखा जाये।
    शिक्षण संस्थानों के छात्रों को प्रलोभन, भय दिखाकर या मानसिक दबाव बनाकर किसी भी प्रकार का धर्मांतरण न सिर्फ विधि के विरुद्ध है बल्कि अनैतिक भी है। इसके लिए विश्वविद्यालयों में अवांछनीय गतिविधि रोकने और सुरक्षित वातावरण बनाने की जिम्मेदारी कुलपतियों की है।
    राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के कुलपति और इंस्टीट्यूट के निदेशकों को इस पर कार्रवाई के लिये छह बिन्दुओं का सुझाव दिया है।
    छात्रों, रेजिडेंट डॉक्टरों और कर्मचारियों के बीच जागरूकता अभियान चलाना, किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क नजर रखना, शैक्षणिक परिसर में सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना, मिली शिकायतों पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करना, नियमों, अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी देना। राज्यपाल के निर्देश के बाद प्रदेश भर के मेडिकल इंस्टीट्यूट्स में निगरानी व्यवस्था को और सख्त करने की तैयारी तेज हो गई है।

    A special cell will be set up to prevent religious conversions in educational institutions. lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

    August 6, 2026

    गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया

    August 6, 2026

    राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.