Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप
    देश

    भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 10, 2026No Comments15 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 10 जून (प्र)। आज समाजवादी पार्टी कार्यालय, जेल रोड, मेरठ पर जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी की अध्यक्षता में पीडीए आरक्षण लूट विषय को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर किठौर विधायक एवं पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर तथा मेरठ शहर विधायक रफीक अंसारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार पिछड़े वर्गों, दलितों और अल्पसंख्यकों (पीडीए) के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने का कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरक्षण व्यवस्था को निष्प्रभावी बनाने के लिए सरकार विभिन्न स्तरों पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है, जिससे सामाजिक न्याय की अवधारणा को गंभीर क्षति पहुंच रही है।

    उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय, समान अवसर और संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। आज पीडीएवर्ग के युवाओं, छात्रों और कर्मचारियों के अधिकारों पर लगातार कुठाराघात किया जा रहा है। भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताएं, आरक्षित पदों को भरने में लापरवाही तथा संवैधानिक व्यवस्थाओं की अनदेखी भाजपा सरकार की मंशा को स्पष्ट करती है। समाजवादी पार्टी ऐसे किसी भी प्रयास का पुरजोर विरोध करेगी और पीडीए समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

    इस अवसर पर किठौर विधायक एवं पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में विकास कार्यों से लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं तक हर स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय सरकार केवल प्रचार और दिखावे की राजनीति कर रही है। शाहिद मंजूर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, किसान, व्यापारी और युवा वर्ग परेशान है, लेकिन सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने उजागर करती रहेगी।

    मेरठ शहर विधायक रफीक अंसारी ने जनपद मेरठ की प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि कई अधिकारी जनता के प्रति जवाबदेही निभाने के बजाय मनमानी पर उतारू हैं। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो रहा है तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों की भी उपेक्षा की जा रही है। रफीक अंसारी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों का दायित्व जनता की सेवा करना है, लेकिन कुछ अधिकारियों का रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों और जनभावनाओं के विपरीत दिखाई देता है।

    उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनता की समस्याओं की अनदेखी और अधिकारियों की मनमानी जारी रही तो समाजवादी पार्टी व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, पीडीए वर्ग के अधिकारों पर हो रहे हमलों, बढ़ते भ्रष्टाचार और प्रशासनिक मनमानी के खिलाफ समाजवादी पार्टी निरंतर संघर्ष करेगी तथा जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।

    अंत में पार्टी नेताओं ने प्रदेश और जनपद के सभी वर्गों से सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया । आज की प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से महिला सभा की जिलाध्यक्ष मृदुला यादव , जिला महासचिव योगेन्द्र जाटव सोल्दा, जिला उपाध्यक्ष ई0 संदीप यादव , अजय अधाना , अमित शर्मा , आशीष प्रजापति , नितिन गर्ग ,धनीराम गौतम , अंकुर त्यागी , नरेंद्र पाल , वसीम अब्बासी आदि सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

    District President Karmveer Singh Gumi meerut news meerut report Samajwadi Party tazza khabar Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल

    August 12, 2026

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.