देशभर में मकान भूखंडों की रजिस्ट्री में सबसे ज्यादा राजस्व सरकार को मिलता है। लेकिन रजिस्ट्री कार्यालयों में हवा पानी और बैठने की सही व्यवस्था ना होने के चलते दमघोटू वातावरण में रजिस्ट्री कराने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कोई सिगरेट पीकर धुंआ उड़ाता है तो कुछ अन्य प्रकार से परेशानी उत्पन्न करते हैं। कभी कभी महिलाओं को काफी देर तक खड़ा होना पड़ता है लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में बीते दिवस स्टांप एवं पंजीयन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि रजिस्ट्री कार्यालयों में हेल्थ और क्यू मैनेजमेंट आधुनिक प्रतीक्षालय, मां व शिशु कक्ष बनाने के साथ काम होने की बात कही। कहा कि ऐसी व्यवस्था बने जिससे नागरिकों को अनावश्यक इंतजार ना करना पड़े। रजिस्ट्री कार्यालयों को पासपोर्ट कार्यालय की तरह विकसित कर सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयासों के तहत सीएम योगी का आभार व्यक्त किया जाना चाहिए क्योंकि सरकारी कार्यालयों का सौदर्यीकरण और दोबारा बनाने के प्रयास में रजिस्ट्री कार्यालयों को जोड़ना जनहित का कार्य है। जितनी जल्दी यह सुविधाएं हो जाएं उतना ही आम आदमी के हित में होगा मगर साथ ही विभागीय अधिकारियो की लापरवाही और दलालों के सक्रिय रहने से आम आदमी को होने वाली परेशानी को दूर कराने की व्यवस्था और करा दीजिए। राजस्व देने वाले आपको दुआ देंगे। जिस समय डिप्टी रजिस्ट्रार को कार्यालय में होना चाहिए उस समय वह कार्यालय में नहीं बैठते जिससे बैनामा कराने वालों को कई दिन तक डिप्टी रजिस्ट्रार के कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। सही जवाब कोई देता नहीं क्योंकि बाबुओं का पारा सांतवे आसमान पर रहता है वह राजस्व देने वालों के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे वह उनके रहमो करम पर पल रहा हो।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
