Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धुरंधर में रणवीर सिंह की स्क्रीन प्रेजेंस पर गौरव गेरा का रिएक्शन
    • कालीपल्टन मंदिर के निकट पुरानी सेल टैक्स ऑफिस वाली कोठी में मानचित्र के नाम पर अवैध बारात घर के निर्माण की चर्चा, विभाग जांच कराकर करें कार्यवाही
    • उत्तरी भारत के गीत संगीत प्रेमियों में अपने गायन और ठुमकों से सपना चौधरी के साथ ताल मिलाने वाले यशपाल उर्फ पेप्सी शर्मा को भगवान स्वर्ग में स्थान दे
    • जानी-मानी अभिनेत्री अमीषा पटेल 51 वर्ष की हुईं
    • मुख्यमंत्री का आभार! रजिस्ट्री कार्यालयों में मिलेंगी पासपोर्ट केंद्र जैसी सुविधाएं, सीएम साहब अफसरों को दफ्तर में बैठने के लिए और मजबूर कीजिए
    • Infinix Smart 20 भारत में लांच
    • जीरामजी योजना में मजदूरों को मिलेगा भत्ता, बुढ़ापे में पेंशन भी दी जाए
    • प्रशासन का इकबाल ही तो है! एसडीएम पर हमला सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले उदयवीर के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में गर्मी से मिलेगी राहत! अगले 5 दिन मौसम मचाएगा तूफान
    देश

    यूपी में गर्मी से मिलेगी राहत! अगले 5 दिन मौसम मचाएगा तूफान

    adminBy adminJune 9, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 09 जून। यूपी में मौसम का मिजाज जल्द बदलने वाला है. क्योंकि आईएमडी ने 11 जून से बारिश के आसार जताए हैं. हालांकि इससे पहले 9 और 10 जून को गर्मी और तपिश में बढ़ोतरी होगी.
    11 जून से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. 13 जून तक तेज हवाओं और बूंदाबांदी की संभावना है. बारिश से गर्मी से राहत मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक उतार-चढ़ाव रहने का अनुमान जताया है. यूपी में 18 जून के बाद कभी भी मानसून पहुंच सकता है. लखनऊ में 20 जून के आसपास मानसून के पहुंचने की संभावना है.

    इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए प्रदेश के 16 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कई जिलों में दिन के समय तेज गर्म हवाएं चलने और तापमान के 45°C-46°C या उससे अधिक रहने की संभावना जताई है।

    IMD के मुताबिक, देश में 3 दिन की देरी चल रहे मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। अब यूपी में मानसून अपने तय समय यानी 20 जून तक एंट्री कर सकता है। फिर 10 दिन के अंदर यह पूरे यूपी पर छा जाएगा।

    मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अगले 3 घंटों में कई जिलों और आस-पास इलाकों में बिजली कड़कने के साथ मध्यम दर्जे की आंधी आ सकती है. आंधी में हवा की गति 40-60 किमी प्रति घंटा, झोंके 70 किमी प्रति घंटा तक रहने की उम्मीद है. अमेठी, अयोध्या, बाराबंकी, फतेहपुर, गोंडा, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली और सुल्तानपुर जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.
    मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहेंगे. दिन में तेज धूप खिलेगी, अधिकतम तापमान में सोमवार के मुकाबले 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    आईएमडी ने यूपी में 9 जून के लिए अलग-अलग जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिसमें कानपुर देहात, कानपुर, जालौन, झांसी, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, संतरविदासनगर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र जिला शामिल है.

    हालांकि 10 जून को कई जिलों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया जिला शामिल है. इसके अलावा जाालौन, कानपुर देहात, कानपुर, हमीरपुर, ललितपुर, झांसी, महोबा, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, संतरविदास नगर, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

    मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 2 से 3 दिनों तक कुछ इलाकों में हीट वेव चलेगी. वहीं एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से 48 घंटे बाद प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी. जिसके कारण 12 जून से प्रदेश में हीट वेव कंडीशन समाप्त हो जाएगी. कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा चने की भी संभावना है.

    lucknow rain in up tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    धुरंधर में रणवीर सिंह की स्क्रीन प्रेजेंस पर गौरव गेरा का रिएक्शन

    June 9, 2026

    कालीपल्टन मंदिर के निकट पुरानी सेल टैक्स ऑफिस वाली कोठी में मानचित्र के नाम पर अवैध बारात घर के निर्माण की चर्चा, विभाग जांच कराकर करें कार्यवाही

    June 9, 2026

    उत्तरी भारत के गीत संगीत प्रेमियों में अपने गायन और ठुमकों से सपना चौधरी के साथ ताल मिलाने वाले यशपाल उर्फ पेप्सी शर्मा को भगवान स्वर्ग में स्थान दे

    June 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.