रायपुर, 09 जून (ता)। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश का इंतजार जल्द समाप्त हो सकता है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रायपुर केंद्र के अनुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान में कहा गया है कि 11 जून से प्रदेश में वर्षा गतिविधियों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने का अनुमान है। आगामी पांच दिनों के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक तथा तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
विभाग के अनुसार नौ से 10 जून के बीच प्रदेश के एक-दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है। इस अवधि में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वज्रपात तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद 11 और 12 जून को मौसम के और सक्रिय होने के संकेत हैं। इन दिनों कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं तथा वर्षा की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रायपुर स्थित माना हवाई अड्डे में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, हालांकि बादलों की आवाजाही और वर्षा के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
Trending
- धुरंधर में रणवीर सिंह की स्क्रीन प्रेजेंस पर गौरव गेरा का रिएक्शन
- कालीपल्टन मंदिर के निकट पुरानी सेल टैक्स ऑफिस वाली कोठी में मानचित्र के नाम पर अवैध बारात घर के निर्माण की चर्चा, विभाग जांच कराकर करें कार्यवाही
- उत्तरी भारत के गीत संगीत प्रेमियों में अपने गायन और ठुमकों से सपना चौधरी के साथ ताल मिलाने वाले यशपाल उर्फ पेप्सी शर्मा को भगवान स्वर्ग में स्थान दे
- जानी-मानी अभिनेत्री अमीषा पटेल 51 वर्ष की हुईं
- मुख्यमंत्री का आभार! रजिस्ट्री कार्यालयों में मिलेंगी पासपोर्ट केंद्र जैसी सुविधाएं, सीएम साहब अफसरों को दफ्तर में बैठने के लिए और मजबूर कीजिए
- Infinix Smart 20 भारत में लांच
- जीरामजी योजना में मजदूरों को मिलेगा भत्ता, बुढ़ापे में पेंशन भी दी जाए
- प्रशासन का इकबाल ही तो है! एसडीएम पर हमला सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले उदयवीर के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

