Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धुरंधर में रणवीर सिंह की स्क्रीन प्रेजेंस पर गौरव गेरा का रिएक्शन
    • कालीपल्टन मंदिर के निकट पुरानी सेल टैक्स ऑफिस वाली कोठी में मानचित्र के नाम पर अवैध बारात घर के निर्माण की चर्चा, विभाग जांच कराकर करें कार्यवाही
    • उत्तरी भारत के गीत संगीत प्रेमियों में अपने गायन और ठुमकों से सपना चौधरी के साथ ताल मिलाने वाले यशपाल उर्फ पेप्सी शर्मा को भगवान स्वर्ग में स्थान दे
    • जानी-मानी अभिनेत्री अमीषा पटेल 51 वर्ष की हुईं
    • मुख्यमंत्री का आभार! रजिस्ट्री कार्यालयों में मिलेंगी पासपोर्ट केंद्र जैसी सुविधाएं, सीएम साहब अफसरों को दफ्तर में बैठने के लिए और मजबूर कीजिए
    • Infinix Smart 20 भारत में लांच
    • जीरामजी योजना में मजदूरों को मिलेगा भत्ता, बुढ़ापे में पेंशन भी दी जाए
    • प्रशासन का इकबाल ही तो है! एसडीएम पर हमला सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले उदयवीर के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दो हैंड ग्रेनेड के साथ दो आतंकी गिरफ्तार
    देश

    दो हैंड ग्रेनेड के साथ दो आतंकी गिरफ्तार

    adminBy adminJune 9, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमृतसर, 09 जून (ता)। पंजाब में आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार बैठे हैंडलरों से जुड़े दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने आज मंगलवार को कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके निर्देशों पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों से दो हैंड ग्रेनेड की बरामदगी इस बात का संकेत है कि पंजाब में शांति एवं कानून-व्यवस्था को भंग करने की एक बड़ी साजिश रची जा रही थी।
    इस संबंध में थाना घरिंडा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है ताकि नेटवर्क के आगे और पीछे के सभी लिंक स्थापित किए जा सकें तथा इसमें शामिल अन्य सहयोगियों की पहचान की जा सके। गौरव यादव ने कहा है कि राज्य में सक्रिय आतंकवादी और संगठित अपराध नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने दोहराया कि पंजाब में शांति, सुरक्षा और जन-सुरक्षा बनाए रखना उसकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

    Amritsar Desh Success tazza khabar tazza khabar in hindi Two terrorists arrested with two hand grenades.
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    धुरंधर में रणवीर सिंह की स्क्रीन प्रेजेंस पर गौरव गेरा का रिएक्शन

    June 9, 2026

    कालीपल्टन मंदिर के निकट पुरानी सेल टैक्स ऑफिस वाली कोठी में मानचित्र के नाम पर अवैध बारात घर के निर्माण की चर्चा, विभाग जांच कराकर करें कार्यवाही

    June 9, 2026

    उत्तरी भारत के गीत संगीत प्रेमियों में अपने गायन और ठुमकों से सपना चौधरी के साथ ताल मिलाने वाले यशपाल उर्फ पेप्सी शर्मा को भगवान स्वर्ग में स्थान दे

    June 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.