Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»पश्चिम बंगाल में चली तबादला एक्स्प्रेस: 179 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP भी बदले
    चुनाव

    पश्चिम बंगाल में चली तबादला एक्स्प्रेस: 179 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP भी बदले

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 8, 2026Updated:June 8, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद पुलिस महकमे में अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने एक साथ 179 आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों के तबादले एवं पदोन्नति का आदेश जारी किया है। इस व्यापक पुनर्गठन में राज्य पुलिस, कोलकाता पुलिस, एसटीएफ, सीआइडी, इंटेलिजेंस ब्रांच, ट्रैफिक, होमगार्ड और सशस्त्र पुलिस के कई महत्वपूर्ण पद प्रभावित हुए हैं।

    सबसे चर्चित बदलाव कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (ट्रैफिक) रूपेश कुमार का है, जिन्हें एसटीएफ में डीआइजी के रूप में भेजा गया है। तबादले से पोलिस महकमे में हड़कंप
    विधानसभा चुनाव से पहले वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रूपेश कुमार पर तीखा हमला करते हुए उन्हें ममता बनर्जी का ‘जैक’ यानी करीबी अधिकारी बताया था। सत्ता परिवर्तन के बाद उनका तबादला राजनीतिक हलकों में विशेष चर्चा का विषय बन गया है।

    राज्य सरकार ने कुणाल अग्रवाल को कोलकाता पुलिस का अतिरिक्त आयुक्त (क्राइम) नियुक्त किया है। वहीं सोमा दास मित्रा को पदोन्नति देकर आइजी (पालिसी) बनाया गया है। मुरलीधर शर्मा को आइजी (इंटेलिजेंस ब्रांच) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्त सैयद वाकर राजा को आइजी रैंक में पदोन्नति देते हुए उनके पद पर ही बरकरार रखा गया है।

    जिला स्तर पर भी हुआ बदलाव
    जिला स्तर पर भी व्यापक बदलाव हुए हैं। बारासात, पूर्व बर्द्धमान, कृष्णनगर, डायमंड हार्बर, हावड़ा ग्रामीण, हुगली ग्रामीण, पुरुलिया, बीरभूम, दक्षिण दिनाजपुर और बारुईपुर समेत कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

    चंद्रशेखर बर्धन को डायमंड हार्बर का नया एसपी बनाया गया है, जबकि अतुल वी. को कृष्णानगर और जे मार्सी को बारासात का एसपी नियुक्त किया गया है।

    कई नियोक्तियों को मंजूरी
    कोलकाता पुलिस में भी कई अहम नियुक्तियां हुई हैं। सायक दास को डीसी (नार्थ), ईशानी पाल को डीसी (साउथ-वेस्ट), सुबिमल पाल को डीसी (ईस्ट सबअर्बन डिवीजन) तथा मनीष जोशी को डीसी (वायरलेस) बनाया गया है।

    राजनीतिक और प्रशासनिक विश्लेषकों का मानना है कि 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद यह फेरबदल नई सरकार की प्राथमिकताओं और कानून-व्यवस्था पर उसकी रणनीतिक पकड़ को दर्शाता है। इतने बड़े पैमाने पर तबादलों और पदोन्नतियों को राज्य पुलिस व्यवस्था के पुनर्गठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    ips transfer ips transfer in west bangel latest news tazza khabar WEST BENGAL
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल

    August 12, 2026

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.