देहरादून, 08 जून (ता)। दून स्थित राजकीय पालिटेक्निक संस्थान में परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े गए छात्र के दारोगा पिता और अन्य स्वजन ने जमकर बवाल किया। उन्होंने शिक्षकों और स्टाफ पर थप्पड़, लात-घूसे बरसाए। इतने पर भी वह शांत नहीं हुए। उन्होंने स्टाफ पर कुर्सियों से भी वार किए। इस घटना में चार शिक्षकों को चोटें आई हैं। उधर, पुलिस ने छात्र, उसके दारोगा पिता और अन्य स्वजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चार जून को सिविल इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष का बैक पेपर था। संस्थान के प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्र कबीर कंडवाल के अलावा 13-14 अन्य छात्र भी परीक्षा दे रहे थे। आरोपित को नकल करते हुए पकड़ा गया था। ऐसे में छात्र को आरोपपत्र थमाया गया, लेकिन उसके भविष्य को देखते हुए पेपर देने की अनुमति दी गई। इसके बावजूद वह अपने पिता के पुलिस में होने की धौंस दिखा रहा था। पांच जून को आरोपित का पिता महेश कंडवाल, जोकि दारोगा पद पर तैनात है, अपने परिवार के साथ आया और सीधे परीक्षा नियंत्रक कक्ष में घुस गया। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, छात्र ने कुछ शिक्षकों की तरफ इशारा किया तो दारोगा ने पिटाई शुरू कर दी। थप्पड़ बरसाए और वहां रखी कुर्सियां भी शिक्षकों पर मारीं। बाहर खड़ी महेश कंडवाल की पत्नी व अन्य स्वजन ने महिला स्टाफ पर हमला कर दिया। आरोपितों ने एक घंटे तक संस्थान के अंदर खूब तांडव मचाया।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

