गोपेश्वर, 08 जून (ता)। हेमकुंड साहिब तक अब घोड़े-खच्चर से भी यात्री आवाजाही कर सकते हैं। अब तक अटलाकोटी से हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के बीच दो किमी क्षेत्र में पैदल रास्ते में बर्फ होने के चलते घोड़े-खच्चर हेमकुंड नहीं जा पा रहे थे। अब बर्फ हटने से घोड़े-खच्चर गुरुद्वारा साहिब तक जा सकेंगे।
हेमकुंड साहिब में आए दिन बर्फबारी हो रही है, लेकिन यह बर्फ जम नहीं रही है। अटलाकोटी से हेमकुंड के बीच यात्री बर्फ के बीच यात्रा कर रहे थे। पैदल रास्ते में बर्फ से फिसलन के चलते घोड़े खच्चर अटलाकोटी तक ही आवाजाही कर रहे थे। हेमकुंड तक रास्ते की बर्फ पिघलने के बाद शनिवार को घोड़े-खच्चरों को हेमकुंड साहिब तक जाने की अनुमति मिल गई है। इससे यात्रियों को खासी सुविधा हो गई है। हेमकुंड साहिब में तेजी से बर्फ पिघल भी रही है। सरोवर के बड़े हिस्से से बर्फ पिघलकर अब सरोवर में स्नान को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। अब तक 60 हजार से अधिक यात्री हेमकुंड साहिब में मत्था टेक चुके हैं।
Trending
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल

