वाराणसी, 08 जून (ता)। वाराणसी नगर निगम ने बड़ा कदम उठाते हुए शहर के भीतर संचालित सभी मांस, मछली और पोल्ट्री बाजारों को चरणबद्ध तरीके से शहर से छह माह में बाहर स्थानांतरित करने का फैसला किया है। यह निर्णय गत दिवस महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित नगर निगम की सदन की बैठक में लिया गया। बैठक के बाद महापौर ने कहा कि नगर में मांस-मछली की लगभग 400 दुकानें हैं। इसे नगर के चारों दिशाओं में सुनियोजित तरीके से स्थानांतरित किया जाएगा। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि इसके लिए प्रथम चरण में पांच स्थानों रामनगर, सूजाबाद, गणेशपुर, अवलेशपुर और शिवपुर को चिह्नित किया गया है। इन क्षेत्रों में नए बाजार विकसित कर दुकानों को स्थानांतरित किया जाएगा। मांस-मछली की दुकानों को शहर से बाहर करने का फैसला लंबे समय से चल रही उन चर्चाओं के बाद लिया गया है, जिनमें शहरी स्वच्छता, जोनिंग व्यवस्था और सावन जैसे धार्मिक महीनों के दौरान मांस-मछली के व्यापारियों को होने वाली समस्याओं पर विचार किया जा रहा था। बैठक के दौरान पार्षद गुलशन अली ने सावन माह में शहर में मांस-मछली की दुकानों को बंद कराने से इस कारोबार से जुड़े लोगों की आजीविका प्रभावित होने का मुद्दा उठाया।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

