Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी दे ध्यान! भूपरिवर्तन कराने के नाम पर कुछ नेता कॉलोनाईजर कृषि की भूमि पर काट रहे हैं कालोनियां, शमन की आड़ में कई अफसर अवैध निर्माणकर्ताओं को बचाने…सरकार इस संदर्भ में नियमों का करे खुलासा और भूमाफियाओं से विरूद्ध कार्यवाई
    • डरने की जरूरत नहीं है कॉक्रोच से : आचार्य दीपांकर
    • अब बच्चों की भावनाओं को समझना भी शिक्षक सीखेंगे
    • बिजली चोरी रोकने को पड़ेंगे रात में छापे
    • हापुड़ में कारोबारी के घर डकैती का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार; निलंबित सिपाही निकला मास्टरमाइंड
    • 19 मेधावियों को एसएसपी की पत्नी ने किया सम्मानित
    • बेटे को नकल करते पकड़ा तो दरोगा ने शिक्षकों को पीटा
    • संजय निषाद ने गाजीपुर मुठभेड़ पर उठाए सवाल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»नर्सों का ड्रेस कोड ब्रिटिश काल का : कंगना
    एंटरटेनमेंट

    नर्सों का ड्रेस कोड ब्रिटिश काल का : कंगना

    adminBy adminJune 8, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई 08 जून। कंगना रनौत जल्द ही फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आने वाली हैं, ने नर्सों की यूनिफॉर्म को लेकर अपनी राय खुलकर रखी है। उनका मानना है कि आज भी नर्सों के यूनिफॉर्म में ब्रिटिश दौर की झलक दिखाई देती है और अब समय आ गया है कि इसे भारतीय सोच, सुविधा और जरूरतों के अनुसार बदला जाए।

    मुंबई में बातचीत के दौरान कंगना ने कहा कि डॉक्टरों को अपने प्रोफेशनल ड्रेस को लेकर कुछ हद तक स्वतंत्रता मिलती है, लेकिन नर्सें अब भी एक ऐसे ड्रेस कोड का पालन कर रही हैं जो उन्हें काफी हद तक विदेशी लुक लगता है।

    उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि ब्रिटिश नर्सों का ड्रेस कोड अभी भी लागू है। हमारी नर्सें, डॉक्टरों की तरह, जो चाहें पहन सकती हैं, उनके लिए एक ड्रेस कोड होता है। लेकिन हमारी नर्सें, चाहे मौसम गर्म हो या ठंडा, एक तरह से विदेशी दिखती हैं। यह मेरी पर्सनल राय है। लेकिन इस फिल्म में हमने ईमानदारी और गरिमा के साथ काम किया है। आकार और कद मायने नहीं रखते, आपकी वर्दी आपका कर्तव्य है।’

    कंगना बोलीं- नर्सों की ड्रेस भारतीय संस्कृति और उनकी सुविधाओं के मुताबिक हो
    कंगना ने आगे कहा कि नर्सों की यूनिफॉर्म में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें जैसे टोपी, बेल्ट और पिन पुराने पश्चिमी सैन्य प्रभावों से प्रेरित हैं और वर्षों से इनमें कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘मेरे हिसाब से यह पूरा लुक काफी ब्रिटिश और पश्चिमी संस्कृति से जुड़ा हुआ लगता है। टोपी, बेल्ट और ऊपर लगाए जाने वाले पिन अमेरिकी नौसेना और युद्ध के समय वाले यूनिफॉर्म से प्रेरित थे। फर्स्ट और सेकंड वर्ल्ड वॉर के समय यह स्टाइल काफी प्रचलन में था।’ कंगना का मानना है कि यदि नर्सें खुद महसूस करें कि उनकी यूनिफॉर्म में बदलाव की जरूरत है, तो भविष्य में इसे भारतीय संस्कृति और उनकी सुविधाओं के मुताबिक नया रूप दिया जा सकता है।

    कंगना एक नर्स का किरदार निभा रही हैं
    इस विषय पर आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘अब तक इस ड्रेस में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं। लेकिन आने वाले समय में अगर नर्सों की जरूरतों और उनकी पसंद के अनुसार इसे भारतीय स्वरूप दिया जाए और उपयोगी सुधार किए जाएं, तो यह एक अच्छा कदम साबित हो सकता है।’ फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना एक नर्स का किरदार निभा रही हैं। यह भूमिका एक ऐसी आम महिला की कहानी को सामने लाती है, जिसकी सेवा, करुणा और समर्पण अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं, जबकि वह संकट के समय सबसे आगे खड़ी रहती है।

    भयावह परिस्थितियों के बीच 400 से ज्यादा लोगों की जान बचाने में मदद
    हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया, जिसमें एक भावुक और प्रेरणादायक कहानी की झलक दिखाई गई है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म उन आम लोगों के साहस को दिखाती है, जिन्होंने भयावह परिस्थितियों के बीच 400 से ज्यादा लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

    जो देश के कठिन दौर में चुपचाप लोगों की रक्षा करते रहे
    यह फिल्म पारंपरिक हीरो की बजाय उन नर्सों और वार्ड बॉयज की कहानी पर रोशनी डालती है, जो देश के कठिन दौर में चुपचाप लोगों की रक्षा करते रहे। वास्तविक घटनाओं से प्रेरित यह कहानी हेल्थ वर्कर्स और सपोर्ट स्टाफ की उस अहम भूमिका को सामने लाती है, जिसके बिना व्यवस्था को संभालना लगभग असंभव होता। ‘भारत भाग्य विधाता’ को डॉ. जयंतीलाल गाडा के पेन स्टूडियोज प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशन्स ने यूनाइया फिल्म्स एलएलपी और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया है।

    bollywood entertainment Film 'Bharat Bhagya Vidhata' kangana-ranaut tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी दे ध्यान! भूपरिवर्तन कराने के नाम पर कुछ नेता कॉलोनाईजर कृषि की भूमि पर काट रहे हैं कालोनियां, शमन की आड़ में कई अफसर अवैध निर्माणकर्ताओं को बचाने…सरकार इस संदर्भ में नियमों का करे खुलासा और भूमाफियाओं से विरूद्ध कार्यवाई

    June 8, 2026

    डरने की जरूरत नहीं है कॉक्रोच से : आचार्य दीपांकर

    June 8, 2026

    अब बच्चों की भावनाओं को समझना भी शिक्षक सीखेंगे

    June 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.