Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अखिलेश के आरोपों को श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ने नकारा
    • मुख्यमंत्री जी दे ध्यान! भूपरिवर्तन कराने के नाम पर कुछ नेता कॉलोनाईजर कृषि की भूमि पर काट रहे हैं कालोनियां, शमन की आड़ में कई अफसर अवैध निर्माणकर्ताओं को बचाने…सरकार इस संदर्भ में नियमों का करे खुलासा और भूमाफियाओं से विरूद्ध कार्यवाई
    • डरने की जरूरत नहीं है कॉक्रोच से : आचार्य दीपांकर
    • अब बच्चों की भावनाओं को समझना भी शिक्षक सीखेंगे
    • बिजली चोरी रोकने को पड़ेंगे रात में छापे
    • हापुड़ में कारोबारी के घर डकैती का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार; निलंबित सिपाही निकला मास्टरमाइंड
    • 19 मेधावियों को एसएसपी की पत्नी ने किया सम्मानित
    • बेटे को नकल करते पकड़ा तो दरोगा ने शिक्षकों को पीटा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»परिचालक पर किन्नरों ने किया फावड़े से हमला
    न्यूज़

    परिचालक पर किन्नरों ने किया फावड़े से हमला

    adminBy adminJune 8, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 08 जून (प्र)। बस में यात्रियों से बदसलूकी का विरोध करने पर दो किन्नरों ने परिचालक के साथ मारपीट की और फावड़े से हमला कर दिया। मेडिकल पुलिस ने दो घंटे के अंदर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल थाना क्षेत्र में रोडवेज बस के एक परिचालक पर फावड़े से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
    यह घटना सोहराब गेट बस अड्डे से बुलंदशहर जा रही रोडवेज बस में हुई। बस में सवार दो किन्नरों के यात्रियों से बातचीत और व्यवहार पर परिचालक हरस्त अली ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बस को रास्ते में रुकवाया गया। इसके बाद परिचालक हरस्त अली के साथ मारपीट की गई और एक आरोपी ने फावड़े से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में हरस्त अली गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
    घटना के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों ने घायल परिचालक को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। उनका इलाज जारी है और चिकित्सकों के अनुसार उनके सिर में गहरी चोट आई है।
    मेडिकल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू की। थाना प्रभारी सतवीर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दबिश देकर घटना के लगभग दो घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
    पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान पठानपुरा निवासी चाहत और रौनकपुरा निवासी नाएरा के रूप में हुई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि घटना में शामिल दोनों आरोपियों को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

    Meerut tazza khabar tazza khabar in hindi Transgender individuals attacked a conductor with a shovel. Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अखिलेश के आरोपों को श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ने नकारा

    June 8, 2026

    मुख्यमंत्री जी दे ध्यान! भूपरिवर्तन कराने के नाम पर कुछ नेता कॉलोनाईजर कृषि की भूमि पर काट रहे हैं कालोनियां, शमन की आड़ में कई अफसर अवैध निर्माणकर्ताओं को बचाने…सरकार इस संदर्भ में नियमों का करे खुलासा और भूमाफियाओं से विरूद्ध कार्यवाई

    June 8, 2026

    डरने की जरूरत नहीं है कॉक्रोच से : आचार्य दीपांकर

    June 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.