Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हेमकुंड साहिब तक घोड़े-खच्चर पहुंचे
    • मांस-मछली की दुकानें वाराणसी में शहर से बाहर की जाएंगी
    • नौकरी छोड़ नूडल्स बेचने लगा मेटा का इंजीनियर, कहा कमाई तो कम हो गई… पर सुकून की कोई कीमत नहीं
    • नर्सों का ड्रेस कोड ब्रिटिश काल का : कंगना
    • परिचालक पर किन्नरों ने किया फावड़े से हमला
    • मेडा और आवास विकास से संपत्ति खरीदने पर वहीं हो जाएगा बैनामा
    • सरधना थाने का एसपी देहात ने किया आकस्मिक निरीक्षण
    • दुष्कर्म से जन्मा बच्चा कलंक का प्रतीक नहीं, सम्मान का हकदार : हाईकोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अवैध ई-रिक्शा किए जाएंगे सीज, कागजात व चालकों का होगा सत्यापन, सख्ती से लागू की जाएगी रूट जोन व्यवस्था
    देश

    अवैध ई-रिक्शा किए जाएंगे सीज, कागजात व चालकों का होगा सत्यापन, सख्ती से लागू की जाएगी रूट जोन व्यवस्था

    adminBy adminJune 8, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 08 जून (प्र)। यातायात पुलिस ने शहर में जाम से निपटने के प्रयास फिर शुरू किए हैं। ई-रिक्शों का मकड़जाल तोड़ने को यातायात पुलिस ने पूर्व में बनाई जोन रूट व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने की तैयारी शुरू की है। अवैध रिक्शों पर कार्रवाई के साथ शहर में दौड़ रहे ई- रिक्शों की भी जांच होगी। सभी ई- रिक्शों के कागजात व चालकों का सत्यापन किया जाएगा। बिन स्टीकर लगे ई-रिक्शे सीज कर जर्जर व खतरनाक ई-रिक्शे नष्ट किए जाएंगे।

    तत्कालीन मंडलायुक्त व एडीजी ने पिछले साल शहर में जाम की समस्या हल करने का आदेश एसएसपी को दिया था। जाम का मुख्य कारण शहर में दौड़ रहे ई- रिक्शों व टेंपो को माना गया। यातायात पुलिस ने शहर को चार जोन में बांटकर जोन रूट व्यवस्था लागू की। शहर में लगभग 4800 ई-रिक्शों का पंजीकरण हुआ। उन्हें पंजीकरण पत्र के साथ जोन रूट का स्टीकर दिया गया। व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। शहर में फिलहाल 35 हजार से ज्यादा वैध- अवैध ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं, जो जाम का अहम कारण हैं।

    ई-रिक्शा – टेंपो से दिक्कत हो तो करें शिकायत
    हेल्पलाइन नंबर- 9454404000, 1073

    जल्द ही जोन रूट व्यवस्था
    एसपी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि कड़ाई से लागू कराई जाएगी। अभियान चलाकर अवैध ई-रिक्शों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    यह थी जोन व रूट व्यवस्था
    जोन रूट -1 स्टीकर का रंग लाल
    क्षेत्र बिजली बंबा चौराहा, एल ब्लाक चौराहा, जाकिर कालोनी, इस्लामाबाद, हापुड़ अड्डा, पेट्रोल पंप यूटर्न, गोलाकुआं, भूमिया का पुल, मेट्रो प्लाजा, फुटबाल चौक, बागपत बाईपास, परतापुर इंटरचेंज, दैनिक जागरण चौराहा, टीपीनगर मंडी गेट, टीपीनगर थाना तिराहा, जुनिपुर फाटक से बिजलीबंबा, लोहियानगर ।

    जोन रूट-2 स्टीकर का रंग नीला क्षेत्र एल ब्लाक से तेजगढ़ी, डिग्गी तिराहा, मेडिकल, काली नदी, नंदन सिनेमा, गांधी आश्रम, हंस चौराहा, सीताराम, सीताराम की पुलिया, साकेत जेल चुंगी चौराहा, बी एनजी स्कूल तिराहा ।

    जोन रूट- 3 स्टीकर का रंग पीला
    क्षेत्र साकेत से जीरो माइल, जादूगर चौराहा, टैंक चौराहा, सब एरिया कैंटीन, शिव चौक कंकरखेड़ा, मोदीपुरम मवाना रोड क्षेत्र, जीरो माइल चौराहा, साकेत चौराहा, सोफिया गर्ल्स कालेज, रजबन से नैंसी चौराहा से मेरठ कैंट, रेलवे स्टेशन से शिव चौक, 510 आर्मी बेस वर्कशाप, साकेत से इमली तिराहा से सर्किट हाउस, अंबेडकर चौराहा, कमिश्नर कार्यालय गोलचक्कर व बेगमपुल नाला ।

    Illegal e-rickshaws meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    हेमकुंड साहिब तक घोड़े-खच्चर पहुंचे

    June 8, 2026

    मांस-मछली की दुकानें वाराणसी में शहर से बाहर की जाएंगी

    June 8, 2026

    नौकरी छोड़ नूडल्स बेचने लगा मेटा का इंजीनियर, कहा कमाई तो कम हो गई… पर सुकून की कोई कीमत नहीं

    June 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.