Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौकरी छोड़ नूडल्स बेचने लगा मेटा का इंजीनियर, कहा कमाई तो कम हो गई… पर सुकून की कोई कीमत नहीं
    • नर्सों का ड्रेस कोड ब्रिटिश काल का : कंगना
    • परिचालक पर किन्नरों ने किया फावड़े से हमला
    • मेडा और आवास विकास से संपत्ति खरीदने पर वहीं हो जाएगा बैनामा
    • सरधना थाने का एसपी देहात ने किया आकस्मिक निरीक्षण
    • दुष्कर्म से जन्मा बच्चा कलंक का प्रतीक नहीं, सम्मान का हकदार : हाईकोर्ट
    • मसूरी में अब सामान्य दिनों में भी लग रहा जाम
    • अवैध ई-रिक्शा किए जाएंगे सीज, कागजात व चालकों का होगा सत्यापन, सख्ती से लागू की जाएगी रूट जोन व्यवस्था
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»गैंगस्टर उधम सिंह पर दो लाख इनाम करने की तैयारी
    देश

    गैंगस्टर उधम सिंह पर दो लाख इनाम करने की तैयारी

    adminBy adminJune 8, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 08 जून (प्र)। यूपी पुलिस के एक लाख के इनामी और चिह्नित अपराध माफिया उधम सिंह पर इनाम बढ़ाकर दो लाख रुपये करने और गैर जमानती वारंट लेने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद कुर्की होगी और पुलिस उधम सिंह को भगोड़ा घोषित कराएगी।

    मेरठ के करनावल निवासी उधम सिंह यूपी का चिह्नित अपराध माफिया है। मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने दो दिन पहले ही उधम सिंह पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उस पर हत्या, रंगदारी मांगने और कातिलाना हमले समेत कई गंभीर वारदात में 71 मुकदमे दर्ज हुए थे। इनमें से कुछ में वह बरी हो चुका है, जबकि बाकी में कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। उधम को पिछली बार 21 जुलाई 2021 को गिरफ्तार किया गया था, जब करनावल में ही बैंक अधिकारी को धमकी दी थी।

    उधम को बाद में मेरठ से उन्नाव जेल ट्रांसफर कर दिया गया था। जमानत के बाद 26 मार्च को वह जमानत पर छूटा और अंडरग्राउंड हो गया। आरोपी की लोकेशन देहरादून, चंडीगढ़, गोवा तक ट्रेस हुई, लेकिन इसके बाद उसका सुराग नहीं लगा। पुलिस मानकर चल रही है कि या तो वह गोवा से मालद्वीव फरार हो गया, या फिर नेपाल निकल भागा।

    उधम पर एक लाख का इनाम होते ही वह एसटीएफ के रडार पर आ गया। दूसरी ओर, मेरठ स्वाट टीम भी कार्रवाई में लगी है। इसके अलावा सरूरपुर पुलिस भी घेराबंदी कर रही है और गैर जमानती वारंट लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल मेरठ पुलिस ने उधम सिंह पर इनाम बढ़ाकर दो लाख कराने के लिए फाइल तैयार कर ली है और इसे मुख्यालय भेजा जाएगा।

    उधम सिंह के करीबी और मददगारों की पुलिस ने लिस्ट तैयार की है। करीब 16 लोगों को चिह्नित किया गया है, जो पूर्व में जमानत कराने और बाकी तरह से मदद देते रहे हैं। इन लोगों की निगरानी बढ़ा दी गई है। इन मददगारों का अपराधिक रिकार्ड भी बनाया जा रहा है, ताकि कार्रवाई की जा सके।

    एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि उधम सिंह की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट लेने की प्रक्रिया शुरू कराई गई है। इसके बाद संपत्ति कुर्की की कार्रवाई और भगौड़ा घोषित कराने की कार्रवाई की जाएगी।

    Gangster Udham Singh meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नौकरी छोड़ नूडल्स बेचने लगा मेटा का इंजीनियर, कहा कमाई तो कम हो गई… पर सुकून की कोई कीमत नहीं

    June 8, 2026

    नर्सों का ड्रेस कोड ब्रिटिश काल का : कंगना

    June 8, 2026

    परिचालक पर किन्नरों ने किया फावड़े से हमला

    June 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.