Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हाथों में हुनर, साथ में नाबार्ड और बैंक का सहारा, 30 ग्रामीण महिलाएं बनेंगी उद्यमी
    • कमिश्नर और जिलाधिकारी जी दें ध्यान! किसी ईमानदार प्रशासनिक अधिकारी से करायें जांच,हाउस नंबर 268 पुराना सिविल लाईन की घरेलू भूमि पर बनी अवैध रूप से बिल्डिंग में पहले बैंक खुल गया और अब होटल कारीगरी आखिर जिम्मेदार क्यों है खामोश
    • कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले युवाओं ने मांगा केंद्रीय शिक्षामंत्री का इस्तीफा
    • पांचवी मंजिल तक ही पानी की बौछार कर पाया अग्निशमन विभाग! भ्रष्ट अफसरों को दो साल की जेल और जुमाने का ? सरकार विकास के साथ उनके फायदे नुकसान की योजना भी बनाएं
    • वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, सूर्यकुमार यादव आउट, अय्यर बने नए कप्तान
    • कोचिंग फायरिंग मामलाः खान सर नेे गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत की अर्जी
    • वृक्षों को डिजिटल पहचान प्रदान करने के लिए लगाए क्यूआर कोड
    • मायावती ने उठाया जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने का मुद्दा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कोचिंग फायरिंग मामलाः खान सर नेे गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत की अर्जी
    देश

    कोचिंग फायरिंग मामलाः खान सर नेे गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत की अर्जी

    adminBy adminJune 6, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना 06 जून। पटना के चर्चित कोचिंग विवाद और हवाई फायरिंग मामले में नया मोड़ आ गया है. पुलिस की लगातार बढ़ती दबिश के बीच यह चर्चा तेज थी कि मशहूर शिक्षक फैजल खान उर्फ ‘खान सर’ कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं. लेकिन अब साफ हो गया है कि खान सर अदालत के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेंगे. कानून के शिकंजे और जेल जाने से बचने के लिए खान सर ने एक बड़ा कानूनी दांव खेलते हुए अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल कर दी है.

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, खान सर ने शनिवार को अनुराग वर्मा की कोर्ट में अपनी अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. खास बात यह है कि इस याचिका में खान सर ने सिर्फ अपने लिए ही नहीं, बल्कि अपने उन दोनों निजी सुरक्षा गार्डों (बॉडीगार्ड्स) के लिए भी एंटीसिपेटरी बेल की मांग की है, जिन पर भीड़ पर गोली चलाने का आरोप है. इस कानूनी कदम के बाद अब यह पूरी तरह साफ हो गया है कि जब तक अदालत से अग्रिम जमानत पर कोई फैसला नहीं आ जाता, तब तक खान सर पुलिस के सामने या कोर्ट में सरेंडर नहीं करने वाले हैं.

    कानूनी जानकारों का मानना है कि खान सर और उनके वकीलों ने बेहद सोची-समझी रणनीति के तहत यह कदम उठाया है. चूंकि पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या के प्रयास (BNS की धारा 109) और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर और गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, ऐसे में सरेंडर करने पर उन्हें तुरंत राहत मिलने की गुंजाइश बहुत कम थी. जेल जाने के जोखिम को टालने के लिए ही उन्होंने कोर्ट से सीधे गिरफ्तारी पर रोक लगाने और अग्रिम जमानत देने की गुहार लगाई है.

    यह पूरा विवाद पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ कोचिंग संस्थान के बाहर हुए पथराव और उसके बाद हुई हवाई फायरिंग से जुड़ा है. पुलिस के मुताबिक, खान सर के दोनों गार्डों ने पूछताछ में कुबूल किया था कि उन्होंने खुद खान सर के कहने पर ही हवाई फायरिंग की थी. इस बयान के बाद से ही पटना पुलिस की तीन विशेष टीमें खान सर की गिरफ्तारी के लिए रात भर छापेमारी कर रही थीं और खान सर भूमिगत चल रहे थे. अब सबकी नजरें अनुराग वर्मा की कोर्ट पर टिकी हैं कि खान सर को राहत मिलती है या उनकी मुश्किलें और बढ़ती हैं.

    bihar khan sir patna tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    हाथों में हुनर, साथ में नाबार्ड और बैंक का सहारा, 30 ग्रामीण महिलाएं बनेंगी उद्यमी

    June 6, 2026

    कमिश्नर और जिलाधिकारी जी दें ध्यान! किसी ईमानदार प्रशासनिक अधिकारी से करायें जांच,हाउस नंबर 268 पुराना सिविल लाईन की घरेलू भूमि पर बनी अवैध रूप से बिल्डिंग में पहले बैंक खुल गया और अब होटल कारीगरी आखिर जिम्मेदार क्यों है खामोश

    June 6, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले युवाओं ने मांगा केंद्रीय शिक्षामंत्री का इस्तीफा

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.