मेरठ, 06 जून (प्र)। शामली जनपद के कांधला के थानेदार द्वारा अवैध वसूली की शिकायत करना पीड़ित को भारी पड़ गया। थानेदार ने पीड़ित और उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट का फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया। पीड़ित ने एडीजी मेरठ जोन से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल निवासी आरिफ पुत्र लतीफ ने गत दिवस एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर को एक शिकायती पत्र सौंपा है। आरिफ ने पत्र में कहा कि 29 मई को उनके पड़ोस में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। इसकी सूचना आरिफ ने थाने पर दी थी। आरोप था
थानेदार ने अवैध हिरासत में बैठाकर 16 हजार रुपये की वसूली की और उसके बाद छोड़ दिया। लेकिन 30 मई को अवैध वसूली का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। साथ ही, आरिफ ने जनसुनवाई पोर्टल तथा अन्य उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की। आरोप है कि इसके बाद थानेदार सतीश कुमार ने पीड़ित के गवाहों को थाने बुलाया और उनको डरा धमकाकर सीओ ऑफिस कैराना में ले जाकर अपने पक्ष में गवाही करा दी। पीड़ित आरिफ ने दो जून को मामले की शिकायत एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर की। इसका पता जैसे ही थानेदार को चला तो उन्होंने कुछ ही घंटे बाद 31 मई की रात में 9ः30 बजे मारपीट व हमला करने की तहरीर असलम पक्ष से ले ली। फिर, डाक्टरी परीक्षण कराकर पीड़ित आरिफ, उसके भाई अहसान तथा भतीजे अदनान के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया। इस मुकदमे में कहा गया कि 20 मई को असलम के घर में घुसकर आरिफ ने परिवार के साथ मारपीट की।
साथ ही, उसकी पत्नी से अभद्रता की जिस पर भय के साये में जीवन व्यतीत होना दर्शाया गया है। पीड़ित का आरोप है कि जब 29 मई को असलम के घर में घुसकर हमला किया तो उसने थाने या डायल-112 पर शिकायत क्यों नहीं की थी। साथ ही, जिस वक्त की वारदात दिखायी गई है, उस समय पीड़ित मोहल्ला शेखजादगान स्थित अपने दोस्त के घर पर था जबकि भतीजा अदनान गोकुलपुरी, शाहदरा में अपनी दुकान को बंद कर रहा था। इन सब की सीसीटीवी फुटेज भी पीड़ित के पास सुरक्षित है। पीड़ित आरिफ ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल की सीडीआर आदि निकलवाकर मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाए जाने की मांग की है। साथ ही, फर्जी मुकदमा दर्ज करने पर थानेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एडीजी ने मामले की जांच एएसपी शामली को सौंपी है।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

