Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के लगे नारे
    देश

    कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के लगे नारे

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 6, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 06 जून। NEET पेपर लीक सहित अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे लगाए जा रहे हैं। हजारों प्रदर्शनकारी इसमें शामिल हैं। जिसमें ज्यादातर स्टूडेंट और युवा हैं। कुछ बुजुर्ग भी अपने बच्चों के साथ विरोध करने आए। इस बीच एक शख्स CJP के विरोध में हिट (कॉकरोच मारने वाला) लेकर आया। उसे बाहर कर दिया गया। उधर प्रदर्शन वाली जगह पर नेटवर्क की समस्या है। यह प्रदर्शन CJP फाउंडर अभिजीत दीपके की अगुआई में हो रहा है।

    अभिजीत शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली लौटे। वे एयरपोर्ट से सीधे प्रदर्शन करने पहुंचे। अभिजीत ने अपने भाषण की शुरुआत जय भीम और वन्दे मातरम के नारे के साथ की। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा। अभिजीत ने कहा कि मुझे घर आते वक्त डर लग रहा था।
    जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच कुछ अज्ञात लोग पहुंच गए हैं और उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ ही नारेबाजी शुरू कर दी है। इस कारण माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हंगामा कर रहे कुछ को तुरंत हिरासत में लेकर वहां से हटा दिया है।
    कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन अब पूरी तरह से गर्मा गया है और जंतर-मंतर पर स्थिति लगातार बदल रही है। दोपहर होते-होते जंतर-मंतर पर युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ और लगातार हो रही नारेबाजी को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेड्स के पास सुरक्षा घेरा और कड़ा कर दिया है। अर्धसैनिक बलों को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर रखा गया है।

    अभिजीत दीपके ने विरोध प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर से केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अभिजीत ने कहा कि आप हमारी सोशल मीडिया पोस्ट हटा सकते हैं, लेकिन हमें नहीं हटा सकते। यह सिस्टम की गलती है कि कॉकरोच बाहर निकल रहे हैं।

    प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अभिजीत ने कहा- दोस्तों, यह एक लंबी लड़ाई है। हमें सोशल मीडिया पर प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए एक महीना हो गया है, लेकिन ये लोग कार्रवाई करने के बजाय वे ध्यान भटकाने वाली दूसरी चीजों पर ध्यान दे रहे हैं।

    जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि धर्म की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह प्रदर्शन फेल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि यह सिस्टम की गलती से हुआ है जो सारे कॉक्रोच बाहर आ गए हैं। धर्म के नाम पर छात्र अब नहीं बटेंगे। धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, एक मिनिस्टर की विफलता की वजह से छात्रों को जान गंवानी पड़ रही है।

    बता दें कि, अभिजीत दीपके ने इस महीने की शुरुआत में अपने समर्थकों और छात्रों से दिल्ली के प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया था। कॉकरोच पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके आज सुबह 7:30 बजे ब्रिटिश एयरवेज के विमान से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। पुलिस द्वारा जंतर-मंतर के दोनों तरफ बैरिकेड से घेरा बनाया गया है और हजारों पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

    abhijeet-dipke cockroach-janta-party-protest delhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल

    August 12, 2026

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.