नई दिल्ली, 05 जून (ता)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज शुक्रवार को कर्नाटक से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने राज्यसभा की 24 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर गत दिवस खरगे समेत 7 प्रत्याशियों की सूची जारी की। राज्यसभा की इन सीटों पर मतदान 18 जून को होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून है। कांग्रेस ने कर्नाटक से खरगे के अलावा पार्टी संचार प्रभारी पवन खेड़ा और पार्टी के वरिष्ठ नेता मंसूर अली खान को मैदान में उतारा है। मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है। वह पूर्व सांसद रह चुकी हैं। पार्टी ने तमिलनाडु में राज्यसभा चुनाव के लिए अपने डाटा एनालिटिक्स एंड प्रोफेशनल्स विंग के प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती को भी मैदान में उतारा है, साथ ही राजस्थान से नीरज डांगी पर फिर से भरोसा जताया है। झारखंड से प्रणव झा को मैदान में उतारा है।
Trending
- इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में भयानक आग से कई वाहन जलकर राख
- जन्मदिन पर यूपी के मुख्यमंत्री को बधाई
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला है जनहित में! भ्रष्टाचार में वरिष्ठ अफसरों की जवाबदेही तय हो
- जालंधर के श्रीदेवी तालाब मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट
- अब कीबोर्ड और माउस की नहीं होगी ट्रैकिंग, कर्मचारियों के विरोध के बाद झुकी मेटा
- कांग्रेस में लौट सकते हैं अमरेंदर सिंह: हुड्डा
- अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से विराट हटे, रोहित शर्मा पर भी सस्पेंस
- केएस भरत ने महज सात मैच खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

