Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 70 की उम्र में भी प्रमोद कुमार साइकिल पर ला रहे कांवड़
    • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुभाष चंद्र त्यागी की विशेष अपील की खारिज
    • बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने की दौराला-हस्तिनापुर-बिजनौर रेल लाइन निर्माण की मांग
    • मूर्ति पूजा को बड़ा अपराध बताने वाले मुफ्ती पर मुकदमा दर्ज
    • आतंकवाद खत्म होने पर ही पाकिस्तान से संबंध : जयशंकर
    • कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की धूम, नहीं हुआ कसाना डीजे व न्यू अमर डीजे का मुकाबला
    • सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा माहौल
    • कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सड़क और सात जगह बैठी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»पीएम मोदी 10 जून को सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का बनाएंगे रिकार्ड
    चुनाव

    पीएम मोदी 10 जून को सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का बनाएंगे रिकार्ड

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 4, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 04 जून (ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी दस जून को आजाद भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकार्ड बनायेंगे। अभी तक यह रिकार्ड देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नाम था। श्री मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद से वह देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार काम कर रहे हैं। आगामी दस जून को प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो जायेंगे। यह पंडित नेहरू के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4398 दिन के कार्यकाल से अधिक है। पंडित नेहरू 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक प्रधानमंत्री रहे थे। वैसे पंडित नेहरू आजादी के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत के प्रधानमंत्री बने थे लेकिन तब वह निर्वाचित नहीं बल्कि अंतरिम सरकार में प्रधानमंत्री थे। इससे पहले श्री मोदी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4077 दिन के कार्यकाल से आगे निकल गये थे।
    श्रीमती गांधी 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक लगातार प्रधानमंत्री रही थी। यद्यपि वह बाद में 1980 में भी प्रधानमंत्री चुनी गयी थी। श्री मोदी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में भी 9000 से भी अधिक दिन तक कार्य कर चुके हैं। उन्होंने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में 9 जून 2024 को शपथ ली थी। सूत्रों के अनुसार दस जून को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन राजग की राज्य सरकारों के मुख्यमंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक होगी जिसमें श्री मोदी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी जायेगी। इस अवसर पर एक प्रस्ताव भी पारित किये जाने की संभावना है।

    Desh New Delhi PM Modi PM Modi will set a record on June 10 for being the longest-serving elected Prime Minister. Political tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    70 की उम्र में भी प्रमोद कुमार साइकिल पर ला रहे कांवड़

    August 8, 2026

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुभाष चंद्र त्यागी की विशेष अपील की खारिज

    August 8, 2026

    बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने की दौराला-हस्तिनापुर-बिजनौर रेल लाइन निर्माण की मांग

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.