अपने यहां सास बहू सीरियल देखने और इनके झगड़े के किस्से तो बहुत सुनने को मिलते हैं कितने ही मामलों में सास बहू एक दूसरे के प्रति जहर उगलने और बुराईयां करने से नहीं चूकते ऐसे अनेकों किस्से मिल जाएंगे कि बहू उत्पीड़न करती है तो बहू ने सास और परिवार के द्वारा दुर्वयवहार और दहेज मांगने की शिकायतें आम बात है कुछ मामले ऐसे भी आते हैं कि सास ने बहू को मार दिया ऐसा भी कभी कभी पढ़ने को मिलता है कि भरे पूरे परिवार में सास की सम्पत्ति कब्जाकर उसे सड़क पर भीख मांगने के लिए छोड़ दिया लेकिन हरियाणा के गांव हताना निवासी हरियाणवी सिंगर काजल चौधरी अपनी ९० वर्षीय वृद्ध सास चंद्री देवी को प्लास्टिक के टब में बैठाकर ब्रज की ८४ कोसी परिक्रमा करा रही है। खबर के अनुसार ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में इन दिनों कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। बुजुर्गों के प्रति सम्मान का ऐसे ही एक दृश्य को देख लोग बहू की तारीफ करने से नहीं थक रहे। हरियाणा के गांव हताना निवासी हरियाणवी सिंगर काजल चौधरी 90 वर्षीय वृद्ध सास चन्द्री देवी को प्लास्टिक के टब में बैठाकर सिर पर उठाए ब्रज चौरासी कोस (252 किलोमीटर लंबी) परिक्रमा करा रही हैं। बहू काजल का कहना है कि पिछले गत दिवस गांव बंचारी से परिक्रमा शुरू की थी, गत दोपहर में सास-बहू मांट के गांव नसीटी पहुंची। जैसे ही लोगों को अनोखी परिक्रमा की जानकारी मिली तो उन्हें देखने उमड़ने लगे। हर कोई उस बहू को देखने के लिए आतुर नजर आया, जो अपनी वृद्ध सास की इच्छा को अपनी तपस्या बना चुकी है।
टब में बैठी कमजोर और बुजुर्ग सास चन्द्री देवी के चेहरे पर संतोष और भक्ति की चमक साफ दिखाई दे रही है। जबकि सिर पर टब उठाए बहू के कदमों में दृढ़ता और सास को चौरासी कोस परिक्रमा कराने का संकल्प नजर आ रहा है। काजल चौधरी ने कहा कि उनकी सास चलने-फिरने में असमर्थ हैं, लेकिन उनके मन में बरसों से ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा करने की इच्छा थी। सास इस इच्छा को उन्होंने अपना कर्तव्य मान लिया और तय कर लिया कि सास को चौरासी कोस की परिक्रमा कराएंगी।
अगर समाज में हरियाणवी गायक सिंगर काजल चौधरी और उनकी सास चंद्री देवी जैसा प्यार सास-बहू में होने लगे तो समाज से दहेज और बहू उत्पीड़न के मुकदमे तो पूरी तौर पर समाप्त हो ही जाएंगे यह जो हमेशा सुनने को मिलता है कि कलयुग आ गया बहू ने सास को घर से निकाल दिया आदि खबरे सुनने को मिलना बंद हो जाएंगी और जहां तक मेरा मानना है कि हमारे देश में अदालतों को लेकर जो घरेलू झगड़े बढ़ रहे है उनकी संख्या में भी कमी आएंगी और मैं तो यह कह सकता हूं कि सारी सास-बहू में इतना ही प्यार होने लगे तो अपने देश में भी राम राज स्थापित हो सकता है।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- काजल चौधरी और चंद्री देवी जैसा सास-बहू में प्यार हो जाए तो देश में रामराज आते देर नहीं लगेगी
- खान सर के कोचिंग के बाहर फायरिंग: कोचिंग डायरेक्टर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
- केवाईसी कराने के लिए चक्कर कटवा रहे बैंक
- शादीशुदा बेटियां परिवार का अभिन्न हिस्सा, अनुकंपा नियुक्ति की हकदारः सुप्रीम कोर्ट
- यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल; CM योगी समेत सभी मंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारी
- दिल्ली: मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग से 21 लोगों की मौत 37 घायल, मरने वालों में ज्यादातर विदेशी
- बीएस-1, 2 और 3 वाहन होंगे बंद, एनसीआर में शुरू होगा अभियान
- यूपी-बिहार के पुलिस अफसरों को ठगने वाला 10वीं फेल युवक गिरफ्तार

