Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई भी शुल्क, सरकार ने कर दिया क्लियर
    • 70 की उम्र में भी प्रमोद कुमार साइकिल पर ला रहे कांवड़
    • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुभाष चंद्र त्यागी की विशेष अपील की खारिज
    • बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने की दौराला-हस्तिनापुर-बिजनौर रेल लाइन निर्माण की मांग
    • मूर्ति पूजा को बड़ा अपराध बताने वाले मुफ्ती पर मुकदमा दर्ज
    • आतंकवाद खत्म होने पर ही पाकिस्तान से संबंध : जयशंकर
    • कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की धूम, नहीं हुआ कसाना डीजे व न्यू अमर डीजे का मुकाबला
    • सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा माहौल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी-बिहार के पुलिस अफसरों को ठगने वाला 10वीं फेल युवक गिरफ्तार
    देश

    यूपी-बिहार के पुलिस अफसरों को ठगने वाला 10वीं फेल युवक गिरफ्तार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 3, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बागपत 03 जून। 10वीं फेल युवक ने यूपी और बिहार के पुलिस अधिकारियों से आनलाइन ठगी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। ललियाना चौकी इंचार्ज से 25 हजार रुपये की ठगी करने के बाद आरोपित साइबर ठग पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मूल रूप से बिहार का रहने वाला आरोपित वर्तमान में फरीदाबाद के सेक्टर-81 में रह रहा था। पुलिस उसके दो साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। यह गिरोह 20 पुलिस अधिकारियों को अपना शिकार बना चुका है।

    ललियाना चौकी इंचार्ज अमित कुमार से एसपी क्राइम बताकर अज्ञात व्यक्ति ने 25 हजार रुपये की आनलाइन ठगी की थी। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। साइबर थाने के इंस्पेक्टर संत शरण सिंह के मुताबिक विवेचना में बिहार के मोतिहारी के थाना लखौरा के गांव लक्ष्मीपुर कटहारिया के मूल निवासी लाल मोहन राय का नाम प्रकाश में आया वह वर्तमान में परिवार के साथ फरीदाबाद रह रहा था। दिखाने के लिए वह प्राइवेट बस बुकिंग का काम करता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में उसने बताया कि वह 10वीं फेल है। उसने अपने साथी अजय चौबे निवासी गोपालगंज, बिहार और विकास निवासी स्थान अज्ञात के साथ मिलकर बिहार के जमुई के सिमुलतला थाना प्रभारी रूबी कुमारी से 50 हजार रुपये ठगे सिद्धार्थनगर के मोहाना चौकी इंचार्ज सुदीप कुमार यादव से 30 हजार रुपये की ठगी की। इसी तरह करीब 20 पुलिसवालों से लाखों रुपये की आनलाइन ठगी कर चुके हैं। विवेचक के मुताबिक पकड़े गए आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर मेरठ की रोहटा थाना इंचार्ज पूजा पंवार को भी झांसे में लेकर रुपये खाते में डलवाने की कोशिश की थी। हालांकि थाना इंचार्ज ने आनलाइन रुपये ट्रांसफर करने से मना कर दिया था।

    पुलिस के अनुसार आरोपित आनलाइन नंबर सर्च कर सबसे पहले जनपद के पुलिस कंट्रोल रूम में काल करता था। खुद को एसपी क्राइम मुख्यालय बताकर थाना इंचार्ज या चौकी इंचार्ज का नंबर लेकर बोलते थे कि आप काल कर दीजिए कि सर बात करेंगे। इसके बाद खुद काल कर डीजीपी के मित्र से सोने की लूट करने वाले बदमाश को पकड़ने के बहाने रुपये खातों में ट्रांसफर कराते थे।

    ऐसे आया आरोपित पकड़ में आरोपित
    वाट्सएप काल करते थे, जिस समय कंट्रोल रूम और चौकी इंचार्ज अमित कुमार के पास वाट्सएप काल की गई, उस समय मोबाइल लाल मोहन राय के वाईफाई कनेक्शन से अटैच था। इसी आधार पर पुलिस लाल मोहन तक पहुंची। पुलिस आरोपितों के मोबाइल की काल डिटेल खंगाल रही है। इससे पुलिस को अहम जानकारी मिलेगी।

    bagpat tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई भी शुल्क, सरकार ने कर दिया क्लियर

    August 8, 2026

    70 की उम्र में भी प्रमोद कुमार साइकिल पर ला रहे कांवड़

    August 8, 2026

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुभाष चंद्र त्यागी की विशेष अपील की खारिज

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.