Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम योगी बोले- ललिता गौतम हत्याकांड के दोषी बचेंगे नहीं, परिवार से मुलाकात की, 5 लाख की मदद, आवास देंगे
    • क्या एक शादी करने वाले को ही मप्र में रहने का कानूनी अधिकार होगा यह असंभव है
    • बच्चे गश खाकर गिर रहे हैं छुटिटयां या समय बदलाव समाधान नहीं, नियम विरुद्ध काम करने वाले प्रबंधक और प्रधानाचार्यो को भेजा जाए जेल
    • पीएम के स्वच्छता अभियान पर अरबों खर्च, शुक्रताल तीर्थस्थल गंगा में कैमिकल युक्त पानी आने पर साधु संतों ने किया प्रदर्शन
    • Maruti Suzuki इस साल लॉन्च कर सकती है कई नए प्रोडक्ट्स
    • लॉर्ड्स में 22 साल से भारतीय टीम ने कोई मैच नहीं जीता, रविवार को मुकाबला होगा कड़ा
    • पीवी सिंधु पहली बार जापान ओपन के फाइनल में पहुंची
    • फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, लखनऊ के 7वीं फेल ठगों ने अमेरिकियों से की अरबों की ठगी; 7 गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»15 अप्रैल से लापता नेशनल कबड्‌डी खिलाड़ी अनुष्का की हत्या, नाले से शव बरामद
    देश

    15 अप्रैल से लापता नेशनल कबड्‌डी खिलाड़ी अनुष्का की हत्या, नाले से शव बरामद

    adminBy adminJune 1, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 01 जून (प्र)। कंकरखेड़ा क्षेत्र से लापता चल रही कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का का रविवार देर रात शोभापुर पुलिस चौकी के पास नाले से शव पुलिस ने बरामद कर लिया। फास्ट फूड का ठेला लगाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है जिसने अनुष्का की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है। पुलिस की माने तो अनुष्का पर फास्ट फूड संचालक के 3600 रुपए रुपये उधार थे जो वह नहीं दे पा रही थी।

    दौराला थाना क्षेत्र के चिरोड़ी गांव में नेमपाल का परिवार रहता है। नेमपाल की 17 वर्षीय बेटी अनुष्का पाल कबड्डी की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी थी। 16 अप्रैल को अनुष्का संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की और 28 अप्रैल को कंकरखेड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज कर दी।

    अनुष्का के लापता होने के बाद परिवार ने पुलिस को बताया कि आखरी बार वह गाजियाबाद कबड्डी प्रतियोगिता खेलने गई थी। वहां से उसने 60 हजार रूुपय रुपये पुरस्कार के रूप में भी जीते थे। अनुष्का ने बताया था कि उसकी सहेली की मां की तबीयत खराब थी जिस कारण वह रुपए उसने उसे दे दिए थे।

    अनुष्का को गांव से शहर आकर प्रेक्टिस करने में काफी दिक्कत होती थी। इसलिए उसने कंकरखेड़ा के शोभापुर में किराए का कमरा लिया हुआ था। कई दिन तक जब उसने परिवार से संपर्क नहीं किया तो परिजन परेशान हो गए। उन्होंने अनुष्का के कमरे पर पता किया लेकिन वह वहां नहीं मिली। इसी के बाद उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अनुष्का खेल के साथ पढ़ाई में भी होशियार थी। इसी साल उसने 12वीं की परीक्षा पास की थी।

    कंकरखेड़ा पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए हाल ही में अनुष्का के परिजन उसकी बरामद की की मांग को लेकर एडीजी जोन भानु भास्कर से मिले थे। एडीजी ने एसपी सिटी से पूरे मामले की जानकारी मांगी। इसके बाद दो टीमों को अनुष्का की तलाश में लगा दिया गया।

    एडीजी की फटकार के बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई और उन्होंने मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर एक संदिग्ध को चिन्हित किया, जिससे आखरी बार अनुष्का की बात हुई थी। वह शख्स देहरादून का श्याम धनक बताया गया जिसे पुलिस ने जल्द हिरासत में ले लिया। कुछ घंटे बाद ही श्याम धनक ने अनुष्का की हत्या का खुलासा कर दिया। उसने बताया की हत्या के बाद वह चंडीगढ़ भाग गया था।

    फास्ट फूड संचालक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की जिसके बाद उसने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बयां किया। बताया कि 15 अप्रैल की रात उसका अनुष्का के साथ पैसे को लेकर झगड़ा हुआ था। अनुष्का ने पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी थी। इसी के चलते श्याम घनक ने अनुष्का को रात में बुलाया और पहले जबरन बियर पिलाई। इसके बाद मौका पाकर ईट से उसका सिर कुचल दिया और शव नाले में फेंक दिया।

    meerut news meerut report Murder of Kabaddi Player Anushka tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सीएम योगी बोले- ललिता गौतम हत्याकांड के दोषी बचेंगे नहीं, परिवार से मुलाकात की, 5 लाख की मदद, आवास देंगे

    July 18, 2026

    क्या एक शादी करने वाले को ही मप्र में रहने का कानूनी अधिकार होगा यह असंभव है

    July 18, 2026

    बच्चे गश खाकर गिर रहे हैं छुटिटयां या समय बदलाव समाधान नहीं, नियम विरुद्ध काम करने वाले प्रबंधक और प्रधानाचार्यो को भेजा जाए जेल

    July 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.