नई दिल्ली, 27 मई (ता)। आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला आज बुधवार 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एलिमिनेटर मुकाबला हारने वाली टीम का आईपीएल का सफर यहीं पर खत्म हो जाएगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम क्वालिफायर-एक में हारने वाली टीम से भिड़ेगी और फिर फाइनल में जगह बनाने के लिए मुकाबला करेगी। आईपीएल 2026 का फाइनल रविवार, 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा। आईपीएल 2026 के इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार खेल दिखाया और 14 लीग मैचों में से 9 जीतकर अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स भी शानदार फॉर्म में चल रही है।
Trending
- उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कलक्ट्रेट पहुंचकर दिया ज्ञापन
- शास्त्री नगर में 446 मकानों पर चलेगा बुलडोजर! अब रिहायशी इलाकों में भी सेटबैक नियमों पर होगी सख्त कार्रवाई
- बीसीसीआई के सचिव सैकिया को आईसीसी गवर्नेंस कमेटी का हेड बनाया
- रानीखेत में 27 जुलाई से सेना भर्ती रैली, कार्यक्रम हुआ जारी
- खेत बेचने में पहले परिवार के अन्य उत्तराधिकारियों को देना होगा मौका
- जौहर विश्वविद्यालय में बने 38 भवन ध्वस्त किए जाएंगे
- कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत व मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए रूट प्लान तय, चार पहिया हल्के वाहनों से दिल्ली पहुंचने को 4 मार्ग
- कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार

