Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कलक्ट्रेट पहुंचकर दिया ज्ञापन
    • शास्त्री नगर में 446 मकानों पर चलेगा बुलडोजर! अब रिहायशी इलाकों में भी सेटबैक नियमों पर होगी सख्त कार्रवाई
    • बीसीसीआई के सचिव सैकिया को आईसीसी गवर्नेंस कमेटी का हेड बनाया
    • रानीखेत में 27 जुलाई से सेना भर्ती रैली, कार्यक्रम हुआ जारी
    • खेत बेचने में पहले परिवार के अन्य उत्तराधिकारियों को देना होगा मौका
    • जौहर विश्वविद्यालय में बने 38 भवन ध्वस्त किए जाएंगे
    • कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत व मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए रूट प्लान तय, चार पहिया हल्के वाहनों से दिल्ली पहुंचने को 4 मार्ग
    • कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»डेमोग्राफी चेंज पर हाई-लेवल कमेटी गठित, जस्टिस नाओलेकर होंगे अध्यक्ष
    देश

    डेमोग्राफी चेंज पर हाई-लेवल कमेटी गठित, जस्टिस नाओलेकर होंगे अध्यक्ष

    adminBy adminMay 26, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 26 मई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घुसपैठ और अन्य कारणों से अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय परिवर्तन के देश के वर्तमान और भविष्य के लिए बहुत बड़ी चुनौती बताया है। घुसपैठ को लेकर सरकार ने एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया है। जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (रिटा) को इसका अध्यक्ष बनाया गया है।

    अमित शाह ने कहा कि घुसपैठ और अन्य कारणों से अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय परिवर्तन किसी भी राष्ट्र के वर्तमान व भविष्य के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने X पोस्ट में कहा- यह कमिटी अवैध घुसपैठ और अन्य असामान्य कारणों से पूरे भारत में हो रहे जनसंख्या में बदलाव का आकलन करेगी। साथ ही धार्मिक और सामाजिक समुदायों के स्तर पर असामान्य बदलाव के पैटर्न की स्टडी करके समाधान भी पेश करेगी।

    उन्होंने लिखा कि घुसपैठ और अन्य कारणों से होने वाला असामान्य जनसंख्या बदलाव किसी भी राष्ट्र के वर्तमान और भविष्य के लिए बड़ी चुनौती है। इसी चुनौती से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को हाई-लेवल कमिटी की घोषणा की थी।

    कमिटी अवैध प्रवास और अन्य असामान्य कारणों से पूरे भारत में हो रहे जनसंख्या बदलाव का कारण जानेगी।
    धार्मिक और सामाजिक समुदायों के स्तर पर असामान्य जनसंख्या परिवर्तनों के पैटर्न का अनालिसिस करके समाधान भी पेश करेगी।

    कमेटी में देश के सेंसस कमिश्नर मृत्युंजय कुमार नारायण, रिटा. आईएएस दुर्गा शंकर मिश्रा, रिटा. आईपीएस बालाजी श्रीवास्तव, डॉ. शमिका रवि शामिल हैं। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (फॉरेनर्स-I) को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है।

    15 अगस्त 2025 को लालकिले से पीएम ने क्या कहा था?
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को अवैध प्रवासियों से होने वाले खतरों से बचाने के लिए एक ‘डेमोग्राफिक मिशन’ की घोषणा की थी। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बोलते हुए, उन्होंने नागरिकों को देश की जनसांख्यिकी को बदलने की एक साजिश के प्रति सचेत किया। उन्होंने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    पीएम मोदी ने कहा था, “मैं राष्ट्र को एक चिंता, एक चुनौती के बारे में सचेत करना चाहता हूं। एक सोची-समझी साजिश के तहत, देश की जनसांख्यिकी को बदला जा रहा है, और एक नए संकट के बीज बोए जा रहे हैं। ये घुसपैठिए मेरे देश के युवाओं की रोजी-रोटी छीन रहे हैं। वे हमारी बहनों और बेटियों को निशाना बना रहे हैं। वे आदिवासियों को गुमराह कर रहे हैं और उनकी जमीनें हड़प रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

    उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा की इस चुनौती से निपटने के लिए एक ‘उच्च-शक्ति वाले जनसांख्यिकी मिशन’ को शुरू करने की घोषणा की, ताकि भारत के नागरिकों की एकता, अखंडता और अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    amit-shah delhi high-level-committee tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कलक्ट्रेट पहुंचकर दिया ज्ञापन

    July 16, 2026

    शास्त्री नगर में 446 मकानों पर चलेगा बुलडोजर! अब रिहायशी इलाकों में भी सेटबैक नियमों पर होगी सख्त कार्रवाई

    July 16, 2026

    बीसीसीआई के सचिव सैकिया को आईसीसी गवर्नेंस कमेटी का हेड बनाया

    July 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.