संभल, 25 मई (ता)। गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए डेढ़ घंटे के अंतराल में हुए दो हादसों में दो परिवारों के सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से कई को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। एक हादसे के बाद दो युवक आधे घंटे तक 108 एंबुलेंस पर फोन करते रहे लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद युवकों ने खुद घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पहला हादसा गत सुबह करीब पांच बजे थाना कैला देवी थाना क्षेत्र की खिरनी चौकी के गांव बसला के निकट हुआ। अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में हरियाणा के गुड़गांव बसई के रहने वाले अभिषेक (40), उनकी पत्नी स्मृति सिंह, बेटा आरव (13) और बेटी आरोही (15) घायल हो गई। गनीमत रही एयरबैग खुलने की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। यूपीडा की एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अभिषेक अयोध्या में श्री राम मंदिर दर्शन करने के लिए अपने परिवार के साथ जा रहे थे।
वहीं, दूसरा हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। इस हादसे में वाहन में सवार मध्यप्रदेश के गांव बेल्दा निवासी रोहित शुक्ला और उनकी पत्नी नूपुर शुक्ला और डेढ़ वर्ष की मासूम सृष्टि घायल हुई। रोहित अपनी सुसराल मेरठ के शांति विहार ट्रांसपोर्ट नगर जा रहे थे। हादसे के बाद पहुंचे दो युवक इशांत और बिंद्रा ने घायलों को सुरक्षित गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय रहते उनका उपचार शुरू हो सका। बाद में पुलिस भी पहुंच गई।
गाजियाबाद के निवासी ईशान बिंद्रा ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे पलटी एसयूवी को देखकर वह रुके थे। गाड़ी के अंदर मासूम बच्ची सहित पति-पत्नी फंसे हुए थे, उन्हें वहां से निकाला और मदद के लिए कॉल की। लेकिन आधे घंटे तक कॉल करने के बाद भी 108 एंबुलेंस कॉल रिसीव नहीं हुआ। अपनी गाड़ी से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर आए। थाना प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे पर पंक्चर होने के बाद एक गाड़ी पलटी थी। गाड़ी को सीधा कराकर यातायात सुचारु कराया गया।
Trending
- नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए
- नौतपा तो हर साल आता है गर्मी भी खूब पड़ती है इससे डराने की बजाय बिजली की फिजूलखर्ची बंद हो! आम आदमी के लिए प्याऊ और कुछ दूरी पर झोपड़ियां बनवा दी जाए तो वो जनहित में अच्छा प्रयास होगा, गंगा दशहरों पर नदियों में स्नान को उमड़े श्रद्धाुल
- मंडलायुक्त ने मांगी अवैध निर्माणों की सूचना, मेडा के अधिकारी फर्जी निस्तारण कच्ची कालोनी, जमीन घेरने और गलत निर्माण करने वालों को बचाने में लगे, सर सहयोगियों की एक टीम बनाकर जांच कराईये
- सोनम कपूर ने लंदन में खरीदा घर, पड़ोसियों ने किया विरोध
- आईसक्रीम दही, दलिया मौसमी फल आम आदमी को ही नहीं मिल रहे हैं हाथियों को ठंडक कैसे पहुंचायेंगे, पशु पालन अधिकारी घने वनों की संख्या बढ़ायें वह ही इनके लिए उपयुक्त है
- 180 किलो सोना खरीदा आरबीआई ने
- कृति ने फिल्मी दुनिया में 12 साल पूरे होने पर बयां की दिल की बात
- चीन में बैठे भारतीय डाक्टर ने हैदराबाद में की रोबोटिक सर्जरी

