Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए
    • जनगणना या ऐसे ही अभियान कांवड़ यात्रा को सरलता से संपन्न कराने के लिए सरकार बनाएं अलग विभाग, बेरोजगार नौजवानों की ले सेवा
    • पात्रों को आरक्षण दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा यह निर्णय
    • ड्रग नेटवर्क से जुड़ा अधिकारी हो या नेता, बचेगा कोई नहीं : मनोज सिन्हा
    • यूपी में 31 हज़ार से अधिक वक्फ संपत्तियों का पंजीयन रद्द, कई कब्रिस्तान-दरगाह पर संकट
    • अमरनाथ की पवित्र गुफा में 6-7 फीट का शिवलिंग बना, बीएसएफ जवानों ने दर्शन किए
    • Uber और JSW ग्रुप ने आपस में हाथ मिलाया, मिलकर बनाएंगी सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां
    • आर्थिक तंगी में मां ने बेटी का गमछे से गला दबाकर की हत्या
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर साइबर ठगी, जारी की एडवाइजरी
    चुनाव

    कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर साइबर ठगी, जारी की एडवाइजरी

    adminBy adminMay 23, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लुधियाना, 23 मई (ता)। देश के युवाओं में इन दिनों कॉकरेच जनता पार्टी को लेकर भारी उत्साह है। पार्टी में महज कुछ ही दिनों के भीतर करोड़ों फॉलोअर्स जुटा लिए हैं। वहीं, पार्टी ने युवाओं को अपने साथ जोड़ने के लिए सदस्यता भी दिलाई जा रही है। लेकिन इन सबके बीच अब साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। साइबर ठग कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच पंजाब पुलिस ने इससे बचाव के लिए एजवाइजरी जारी की है।
    पंजाब की लुधियाना पुलिस ने लोगों को इस साइबर ठगी से बचाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया है। साध ही आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है। जारी वीडियो में पुलिस अधिकारी ने बताया कि कैसे उनकी एक छोटी सी गलती उन्हें कंगाल बना सकती है। पुलिस के मुताबिक साइबर ठग आम लोगों को फेक मैसेज भेज रहे हैं। मैसेज में युवाओं के लिए कुछ खास बातें लिखी गई हैं, जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी जॉइन करने की फर्जी अपील की जाती है और नीचे एक लिंक दिया जाता है।
    पुलिस ने वीडियो में साफ कहा है कि वाट्सऐप मैसेज के जरिए भेजा जा रहा ये लिंक खतरनाक है। जैसे ही यूजर्स उस फिशिंग लिंक पर क्लिक करते हैं तो मोबाइल तुरंत हैक हो जाता है। फोन हैक होते ही साइबर ठग उनके फोन में मौजूद बैंकिंग डिटेल और ओटीपी को चोरी कर लेते हैं। इसके बाद न सिर्फ उनका बैंक खाता खाली कर दिया जा है, बल्कि पीड़ित के नाम पर लोन तक ले लिया जाता है।
    पुलिस ने लोगों को इस ठगी से बचने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि आपके फोन पर अंनजान नंबर से मैसेज में कोई लिंक आता है तो उस पर क्लिक करने से पहले लिंक चेक कर लें। वेबसाइट का नाम, डोमेन नेम आदि को चेक करें। यदि लिंक में अगर कोई शॉर्ट URL दिया गया है तो उससे सावधान रहना चाहिए। ये शॉर्ट लिंग 4 से 6 कैरेक्टर के होते हैं। अनजान शख्स या अनजान पोर्टल पर OTP शेयर ना करें। बैंकिंग डिटेल्स आदि शेयर ना करें।

    crime news Cyber Crime Cyber ​​Fraud Perpetrated in the Name of 'Cockroach Janata Party'; Advisory Issued Desh Ludhiyana Political tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए

    May 23, 2026

    जनगणना या ऐसे ही अभियान कांवड़ यात्रा को सरलता से संपन्न कराने के लिए सरकार बनाएं अलग विभाग, बेरोजगार नौजवानों की ले सेवा

    May 23, 2026

    पात्रों को आरक्षण दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा यह निर्णय

    May 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.