कांगड़ा, 22 मई (ता)। मौसम विभाग की भविष्यवाणी आज शुक्रवार को सटीक बैठी और राहत की रिमझिम से तपती धरती को ठंडक मिल गई। आज तडक़े से ही हवाओं के बीच आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया और बारिश का दौर शुरू हो गया। इस दौरान जहां पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। तंदूर बने ऊना जिला में भी बारिश की बूंदे गिरने से तापमान में गिरावट आ गई है।
कांगड़ा, शिमला सहित हिमाचल के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश देखी गई है। किन्नौर और लाहुल-स्पीति के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेश में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को भी प्रदेश में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जताया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 25 मई तक प्रदेश में कई जगह मौसम खराब रहने के आसार हैं। फिर 26 मई से तीन दिन पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
Trending
- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से भिड़ंत में ड्राइवर जिंदा जला, 24 से ज्यादा सवारियां झुलसीं
- जम्मू-कश्मीर पूर्ण राज्य होता तो महामाया वन क्षेत्र में एक भी घर नहीं गिरता : डिप्टी सीएम
- महामहिम का निर्देश विवि और कॉलेजों में लागू हो ड्रेस कोड, सरकार उपलब्ध कराए ड्रेस जूते मौजे
- प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने का सीएम का निर्देश जनहित में! मुख्यमंत्री जी विभागीय अधिकारियों को दें निर्देश
- आईआईएमटी विश्वविद्यालय में छात्रा ने की आत्महत्या, जांच कमेटी के अलावा पुलिस प्रशासन और न्यायिक अधिकारी का पैनल बनाकर कराई जाएं जांच
- नई होंडा सिटी नए लुक और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च हुई
- भारत में 200MP कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ Oppo Find X9 Ultra लांच
- 12 साल में देश का टॉफी निर्यात 166 प्रतिशत बढ़ा

