Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भगवान श्रीकृष्ण के अवतार ‘जगन्नाथ’ की रथयात्रा का पुण्य सौ यज्ञों के बराबर
    • 22 जुलाई को दीक्षांत समारोह में 181 मेधावियों को पदक एवं प्रमाण पत्र मिलेंगे
    • नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहने का दिया संदेश
    • युवक की मौत के मामले में एनएचएआइ के प्रोजेक्ट मैनेजर पर केस
    • आईएमए हॉल में चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को किया सम्मानित
    • धरना-प्रदर्शन के बाद छह सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल डीएम-एसएसपी से मिला
    • कर्नल सिरोही का लंबी बीमारी के बाद निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी विदाई
    • फिल्म निर्माता धर्मेश के ठिकानों पर ईडी का छापा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»मदन मोहन विद्या मंदिर में हुआ पौधरोपण
    न्यूज़

    मदन मोहन विद्या मंदिर में हुआ पौधरोपण

    adminBy adminMay 21, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 21 मई (प्र)। चौधरी चरण सिंह विवि स्थित मदन मोहन विद्या मंदिर में गत दिवस विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान व सहयोग एक कदम समृद्ध भारत की ओर से पौधारोपण किया गया।
    चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित मदन मोहन विद्या मंदिर में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान और सहयोग एक कदम समृद्ध भारत की ओर संस्था द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शिवम गोयल के सौजन्य से संपन्न हुआ।
    कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना और पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने बुके और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।
    कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष प्रो. बीरपाल सिंह, मनमोहन गुप्ता और उनकी पत्नी सुधा गुप्ता, डॉ. विनोद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, पुनीत रस्तोगी, राकेश कुमार गुप्ता, कविता अग्रवाल, बृजबाला गोयल, कृष्ण कुमार शर्मा, वी.के. अग्रवाल, श्वेता गर्ग, नवीन जी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सोमेंद्र तोमर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
    अंत में, विद्यालय की प्रधानाचार्य शर्मिष्ठा भाटी ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के सदस्य सविता, बलबीर, प्रीति, आशा, जागृति, सीमा, हेमलता, राखी, दीप्ति, नीतू, सुधा मोहन, प्रियंका, हिमानी, शिखा, पूजा, शिवांगी, सोना, दीपांशी, सौरभ, डबल सिंह, अनुराधा, सुधा और रामगोपाल भी मौजूद रहे।

    education Meerut tazza khabar tazza khabar in hindi Tree Plantation Held at Madan Mohan Vidya Mandir Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    भगवान श्रीकृष्ण के अवतार ‘जगन्नाथ’ की रथयात्रा का पुण्य सौ यज्ञों के बराबर

    July 11, 2026

    22 जुलाई को दीक्षांत समारोह में 181 मेधावियों को पदक एवं प्रमाण पत्र मिलेंगे

    July 11, 2026

    नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहने का दिया संदेश

    July 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.