मेरठ, 18 मई (ता)। हाल ही में संयुक्त गुर्जर परिसंघ की महापंचायत में निर्णय लिया गया था कि फिजूलखर्च बंद की जाए। जिसमें मृत्यु भोज भी शामिल था। कुछ दिन पहले जंधेड़ी के प्रधान प्रमोद की माता संतरा देवी का निधन हो गया था।
गत दिवस उनकी तेरहवीं की रस्म थी। प्रमोद ने इस दौरान मृत्यु भोज नहीं रखा। तेरहवीं में आए गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, रिश्तेदारों एवं ग्रामीणों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
समाज के लोगों ने प्रमोद द्वारा बंद किए गए मृत्यु भोज को समाज हित में चलाए जा रहे अभियान का समर्थन कहा।
सभा में लोगों ने संयुक्त गुर्जर परिसंघ की पूरी टीम को धन्यवाद भी दिया। शोकसभा में संयुक्त गुर्जर परिसंघ के भोपाल सिंह गुर्जर, वीरेंद्र कुमार, जितेंद्र प्रधान, नवाब सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending
- वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस
- दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है
- कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?
- कार्तिक आर्यन पहुंचे बाद बाबा महाकाल की शरण में
- जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली उपस्थिति को एक बार फिर रेखांकित किया
- ‘तारा पोलर स्टेशन’ वैज्ञानिक प्रयोगशाला उत्तरी ध्रुव के लिए रवाना की गई
- करदाताओं को प्राथमिक पते के साथ एक अतिरिक्त पते की जानकारी भी देनी होगी
- गुप्त नवरात्रि के छठे दिन माता बगलामुखी मंदिर से निकाली भव्य शोभायात्रा

