मेरठ, 18 मई (प्र)। आम आदमी पार्टी की पदयात्रा गत दिवस दिल्ली रोड स्थित ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन से गाजियाबाद के लिए रवाना हुई। पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा करीब सात किलोमीटर की दूरी तय करने बाद परतापुर में फ्लाईओवर से समीप होटल सैफ्रांग में लंच के लिए ठहरी। इसके बाद मोदीनगर पहुंची। संजय सिंह ने कहा कि जब तक शिक्षित युवाओं को नौकरी नहीं मिलती, तब तक उन्हें हर महीने दस हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, पश्चिमी यूपी अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका एडवोकेट, मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, डॉ. छवि यादव, फारुख किदवई, सरदार गुरमिंदर सिंह, प्रवक्ता सर्वेश मिश्रा मौजूद रहे।
वहीं, आम आदमी पार्टी के पश्चिमी यूपी प्रभारी सोमेंद्र ढाका एडवोकेट एवं प्रवक्ता अंकुश चौधरी ने बताया कि पदयात्रा का समापन 20 मई को गाजियाबाद में होगा। वहीं, मेवला फाटक फ्लाई ओवर उतरते ही संजय सिंह ने बच्चों को गले से लगा लिया।
Trending
- मेडा ने सीलिंग कार्रवाई में दी राहत, शपथपत्र देकर खुल सकेंगे कोचिंग सेंटर; 2 महीने में पूरे करने होंगे सभी मानक
- सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता ने जज पर कागज फेंके
- ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन के डैम से तबाही की वार्निंग
- गंगानगर में घटतौली पकड़ी, आठ कारोबारियों के चालान
- अपने पुराने ट्रक-बस बदलिए, 10 साल तक टैक्स माफ
- सीसीएसयू ने जारी की 22 जुलाई को प्रस्तावित 38 वें दीक्षांत समारोह की सूची, 181 मेधावियों को ही इस बार मेडल
- जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, सरकार ने जारी किया आदेश
- यूपी: पूरे प्रदेश में हुई झमाझम बारिश, चार डिग्री तक गिरा पारा; मेरठ सहित इन शहरों में हुई सबसे ज्यादा बरसात

