मेरठ, 17 मई (प्र)। मोहनपुरी में 15 दिनों में औसतन छह घंटे बिजली गायब रहने, पार्षद कुलदीप वाल्मीकि से फोन पर एसएसओ द्वारा बात नहीं करने, उपभोक्ताओं से अशोभनीय व्यवहार से खिन्न होकर राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी रविवार दोपहर मोहनपुरी उपकेंद्र पहुंच गए। डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी गत दिवस पार्षद संदीप गोयल रेवड़ी, पार्षद कुलदीप वाल्मीकि, विकास मित्तल, आकाश धवन व अन्य लोगों के साथ मोहनपुरी उपकेंद्र पहुंचने पर हड़कंप मच गया। मुख्य अभियंता रजनीकांत मिश्रा, अधिशासी अभियंता प्रशांत सोनी, एसडीओ अमित मिश्रा, जेई संजीव कुमार, देवराज पहुंच गए। मुख्य अभियंता से नाराजगी जताई। कहा कि चार-चार घंटे शटडाउन न लिया जाए। बिजली अफसरों ने बताया कि जब कभी गंगानगर से मोहनपुरी की बिजली बंद होगी तो मेडिकल से मोहनपुरी की बिजली पांच मिनट में जोड़कर चालू कर दी जाएगी।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

