Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 43 डिग्री पार हो सकता है पारा, सुबह से ही तेज धूप ने किया परेशान, इतने दिन राहत के नहीं आसार
    • होर्मुज के खतरे को करके पार 20000 टन LPG लेकर भारत पहुंचा ‘सिमी’ जहाज
    • 1800 करोड़ी ‘धुरंधर 2’ का दीवाना हुआ पूरा पाकिस्तान… बनी No.-1 ट्रेंडिंग फिल्म, 24 घंटे में OTT पर मिले 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज
    • 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े गैस के दाम, दिल्ली-NCR में आज से और महंगी हुई CNG
    • UP: पीठ-हाथ, हथेली और सिर जलाया, बच्चों से क्रूरता नजरअंदाज, चाची ने चारों के साथ पार की थीं बर्बरता की हदें
    • बिजनौर जेल में बंद मेरठ के सराफ की मौत, सीने में दर्द और जलन के बाद अचानक बिगड़ी हालत, इस मामले में था बंद
    • लो जी अब आंधी में उखड़ गए बिजली के 300 खंभे
    • ऑनलाइन के मुकाबले ऑफलाइन परीक्षा ही उचित है सिर्फ पारदर्शिता बनी रहे तो
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»होर्मुज के खतरे को करके पार 20000 टन LPG लेकर भारत पहुंचा ‘सिमी’ जहाज
    टेक्नोलॉजी

    होर्मुज के खतरे को करके पार 20000 टन LPG लेकर भारत पहुंचा ‘सिमी’ जहाज

    adminBy adminMay 17, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली. अमेरिका और ईरान के बीच ना तो युद्ध खत्म हो रहा है और ना ही Strait of Hormuz खुल रहा है. होर्मुज पर बढ़ते तनाव और भारतीय जहाज हाजी अली पर हमला कर उसे डुबा दिया गया. इन खतरों के बीच से गुजरते हुए 20000 मीट्रिक टन LPG लेकर टैंकर Symi भारत पहुंच गया है. Symi ने 13 मई को संवेदनशील गलियारे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित पार किया था. उसी दिन एक भारतीय जहाज हाजी अली पर ओमान तट के पास हमला हुआ था. ‘सिमी’ इन खतरों से होते हुए आज गुजरात तट पर पहुंच गया है.

    20000 टन LPG लेकर पहुंचा जहाज
    Updates के मुताबिक ‘सिमी’ कैरियर Gujrat के कांडला के दीनदयाल पोर्ट पर सुरक्षित पहुंच गया है, जहाज पर 21 क्रू मेंबर्स और 20 हजार टन एलपीजी गैस है. सेमी होर्मुज से गुजरने वाला 11वां एलपीजी टैंकर है.DG शिपिंग और भारत सरकार, नौसेना के बीच बेहतर तालमेल के साथ इस जहाज से होर्मुज को सुरक्षित पार करने में सफलता हासिल की है. ये टैंकर ऐसे वक्त में होर्मुज को पार कर भारत पहुंचा है, जब भारत भारी ऊर्जा संकट का सामना कर रहा है. वैश्विक ऊर्जा संकट का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर देखने को मिल रहा है.

    भारत के पास कितने दिन का तैल और गैस भंडार
    75 दिनों से चल रही जंग की वजह से भारत के तेल भंडार में 15 फीसदी की गिरावट आई है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत के पास करीब 60 दिनों का तेल भंडार हैं जबकि LPG रिजर्व 45 दिनों का है. कमोडिटी एनालिटिक्स फर्म Kpler के डेटा के मुताबिक भारत का कुल कच्चा तेल भंडार फरवरी 2026 में 107 मिलियन बैरल था, जो घटकर 91 मिलियन बैरल पर पहुंच गया है. जिसमें पेट्रोलियम भंडार, रिफाइनरी होल्डिंग्स और वाणिज्यिक भंडारण शामिल हैं. हालांकि पाइपलाइन स्टॉक इसमें शामिल नहीं है. ‘SIMI’ के अलावा एक और टैंकर ‘MV Sunshine’ ने भी होर्मुज स्‍ट्रेट को पार कर ल‍िया है. मीड‍िया र‍िपोर्ट के मुताबिक जहाज पर 48,456 टन एलपीजी लदा है और यह 18 मई तक भारत पहुंच जाएगा.

    hormoz MV Sunshine simi ship Strait of Hormuz tazza khabar
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    43 डिग्री पार हो सकता है पारा, सुबह से ही तेज धूप ने किया परेशान, इतने दिन राहत के नहीं आसार

    May 17, 2026

    1800 करोड़ी ‘धुरंधर 2’ का दीवाना हुआ पूरा पाकिस्तान… बनी No.-1 ट्रेंडिंग फिल्म, 24 घंटे में OTT पर मिले 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज

    May 17, 2026

    48 घंटे में दूसरी बार बढ़े गैस के दाम, दिल्ली-NCR में आज से और महंगी हुई CNG

    May 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.