Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 43 डिग्री पार हो सकता है पारा, सुबह से ही तेज धूप ने किया परेशान, इतने दिन राहत के नहीं आसार
    • होर्मुज के खतरे को करके पार 20000 टन LPG लेकर भारत पहुंचा ‘सिमी’ जहाज
    • 1800 करोड़ी ‘धुरंधर 2’ का दीवाना हुआ पूरा पाकिस्तान… बनी No.-1 ट्रेंडिंग फिल्म, 24 घंटे में OTT पर मिले 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज
    • 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े गैस के दाम, दिल्ली-NCR में आज से और महंगी हुई CNG
    • UP: पीठ-हाथ, हथेली और सिर जलाया, बच्चों से क्रूरता नजरअंदाज, चाची ने चारों के साथ पार की थीं बर्बरता की हदें
    • बिजनौर जेल में बंद मेरठ के सराफ की मौत, सीने में दर्द और जलन के बाद अचानक बिगड़ी हालत, इस मामले में था बंद
    • लो जी अब आंधी में उखड़ गए बिजली के 300 खंभे
    • ऑनलाइन के मुकाबले ऑफलाइन परीक्षा ही उचित है सिर्फ पारदर्शिता बनी रहे तो
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»1800 करोड़ी ‘धुरंधर 2’ का दीवाना हुआ पूरा पाकिस्तान… बनी No.-1 ट्रेंडिंग फिल्म, 24 घंटे में OTT पर मिले 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज
    एंटरटेनमेंट

    1800 करोड़ी ‘धुरंधर 2’ का दीवाना हुआ पूरा पाकिस्तान… बनी No.-1 ट्रेंडिंग फिल्म, 24 घंटे में OTT पर मिले 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज

    adminBy adminMay 17, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली. रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी और Blockbuster Spy Action-Thriller Film ‘Dhurandhar: The Revenge का बज भारत से ज्यादा पाकिस्तान में बना हुआ है. बॉक्स ऑफिस पर 56 दिन पूरे करने के बाद ये फिल्म 15 मई को इंटरनेशनल लेवल पर ओटीटी पर रिलीज हुई. रिलीज होते ही पाकिस्तान में इसे देखने वालों की इतनी भीड़ उमड़ी कि सोशल मीडिया पर सर्वर क्रैश होने की बातें शुरू हो गईं. एक जाने-माने पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर ने वीडियो शेयर कर दावा किया कि लोग रात 12 बजे से ही फिल्म का इंतजार कर रहे थे और जैसे ही फिल्म स्ट्रीम हुई, हजारों लोगों ने एक साथ इसे देखना शुरू कर दिया.

    OTT पर ‘Dhurandhar 2’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल होने लगे. इन वीडियो में पाकिस्तानी ऑडियंस की जबरदस्त एक्साइटमेंट साफ नजर आई. पाकिस्तानी क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने Instagram पर बताया कि वहां लोग रात से ही फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे. उनके मुताबिक, जैसे ही फिल्म OT Platform पर आई, बड़ी गिनती में लोगों ने एक साथ इसे देखने के लिए क्लिक कर दिया. इसी वजह से कुछ समय के लिए Stream में दिक्कत भी देखने को मिली. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में फिल्म को लेकर अलग ही दीवानगी है.

    पाकिस्तानी क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने अपने वीडियो में बताया, ‘पाकिस्तान में आज ‘Dhurandhar 2’ रिलीज हुई है और सर्वर क्रैश हो गया’. उन्होंने बताया, ‘लोग रात 12 बजे से इंतजार कर रहे थे कि नेटफ्लिक्स फिल्म डाले और सब मिलकर उसे देखें.लोग इसे देखने के लिए बेहद एक्साइटेड थे’. उन्होंने वीडियो में ये भी दिखाया कि फिल्म बार-बार बफर हो रही थी. क्रिएटर का कहना था कि उनके इंटरनेट में कोई दिक्कत नहीं थी और समस्या प्लेटफॉर्म की तरफ से थी. हालांकि, अभी तक नेटफ्लिक्स की तरफ से सर्वर क्रैश को लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.

    Content Creator ने एक और वीडियो शेयर कर दावा किया कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 ट्रेंडिंग फिल्म बन गई है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और भारतीय फैंस भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. फिल्म की कहानी जस्किरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मजारी नाम के एक Undercover Agent के इर्द-गिर्द घूमती है. उसे पाकिस्तान के खतरनाक ल्यारी इलाके में आतंकी नेटवर्क खत्म करने के मिशन पर भेजा जाता है. मिशन को पूरा करने के लिए वो बलोच गैंग में शामिल होकर अपनी असली पहचान छिपाता है और दुश्मनों के बीच रहकर काम करता है.

    इस फिल्म का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन जैसे दमदार कलाकार नजर आए हैं. इसकी कहानी और स्टारकास्ट को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा रही. फिल्म के पहले पार्ट ने दुनियाभर में करीब 1400 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. वहीं, इसके सीक्वल ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया. क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद दर्शकों ने फिल्म को खूब पसंद किया और ये बड़ी हिट साबित हुई.

    bollywood lates news Dhurandhar 2 has memorized the entire Pakistan netflix tazza khabar
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    43 डिग्री पार हो सकता है पारा, सुबह से ही तेज धूप ने किया परेशान, इतने दिन राहत के नहीं आसार

    May 17, 2026

    होर्मुज के खतरे को करके पार 20000 टन LPG लेकर भारत पहुंचा ‘सिमी’ जहाज

    May 17, 2026

    48 घंटे में दूसरी बार बढ़े गैस के दाम, दिल्ली-NCR में आज से और महंगी हुई CNG

    May 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.