नई दिल्ली, 16 मई (ता)। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। रार्बट कोर्ट में गुरुग्राम (शिकोहपुर) लैंड डील से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पेश हुए थे। इस मामले में कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। जहाँ कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। आपको बता दें कि ईडी ने शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत दर्ज इस मामले की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए राऊज एवेन्यू कोर्ट ने वाड्रा को समन जारी कर अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया था।
वाड्रा के वकील की दलील और कोर्ट का फैसला
सुनवाई के दौरान रॉबर्ट वाड्रा के ने कोर्ट से कहा कि इस मामले में नियमित जमानत की आवश्यकता ही नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो जांच के दौरान वाड्रा को कभी भी गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया गया। उन्होंने कोर्ट से वाड्रा को सीधे बरी/रिलीज करने का अनुरोध किया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत मंजूर कर ली। कोर्ट ने उन्हें 50,000 रुपये के निजी मुचलके (बेल बॉन्ड) और इतनी ही राशि की एक श्योरिटी (जमानतदार) जमा करने पर राहत प्रदान की।
कोर्ट परिसर में वाड्रा बोले कि सब अच्छा है अदालत पहुंचने पर जब मीडिया कर्मियों ने रॉबर्ट वाड्रा से इस मामले को लेकर सवाल किए, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए संक्षिप्त प्रतिक्रिया दी।
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि सब अच्छा है, धन्यवाद। मुझे देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मेरे पास छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है। अदालत की तरफ से जो भी सवाल किए जाएंगे, मैं उन सभी का सामना करने और जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।
इसके साथ ही वाड्रा ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (म्क्) पूरी तरह सरकार के इशारों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते उन्हें इस तरह की जांच का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन वे इसके लिए तैयार हैं।
Trending
- बलिया में एक ही परिवार के 6 सदस्यों समेत 7 को उम्रकैद, दूसरे पक्ष के 6 लोगों को 5-5 साल की सजा
- आईपीएल 2026 में आज प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए कोलकाता को जीतना जरूरी
- कानून भी बन गया समाज की सोच भी बदल रही है युवतियां भी हर क्षेत्र में स्थापित कर रही हैं कीर्तिमान लेकिन दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं कब रूकेंगी
- सूटकेस-बोरियों में मिली 4 लाश मामले में ‘आंगनबाड़ी की ड्रेस’ ने खोला राज, एक आरोपी गिरफ्तार
- पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बताया कौन होगा भारत का टी-20 कप्तान
- वैभव सूर्यवंशी से खतरा दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की उम्मीदों को
- वैध विवाह हुआ हो और पत्नी बालिग हो तो फिर नहीं बनता पति पर दुष्कर्म का मामला : राजस्थान हाईकोर्ट
- सांवलिया सेठ के खजाने में पहले ही दिन निकले 11.30 करोड़, सोने-चांदी के आभूषणों और सिक्कों की गिनती अभी बाकी

