Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सांवलिया सेठ के खजाने में पहले ही दिन निकले 11.30 करोड़, सोने-चांदी के आभूषणों और सिक्कों की गिनती अभी बाकी
    • ट्रेन में टीटीई के पहने बॉडी कैमरे से होगी टिकट जांच की हर मूवमेंट रिकॉर्ड
    • ‘ये तनखइया हैं, इनसे जूते साफ कराऊंगा’… डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आजम खां को दो साल की सजा
    • इजराइली ने फिर किया गाजा पर हमला, सात फिलीस्तीनियों की मौत
    • कानपुर के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हिडन कैमरे से बनाते थे वीडियो, ब्लैकमेलिंग का खुलासा
    • मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को मिली जमानत
    • डेंगू का खतरा बढ़ने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी
    • WHO ने शुरू की जरूरी स्टडी शरीर में कितने समय तक सक्रिय रहता Hantavirus वायरस
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी के 27 जिलों में लू का अलर्ट, 45°C तक पहुंचेगा तापमान, 14 जून को मानसून दे सकता दस्तक
    देश

    यूपी के 27 जिलों में लू का अलर्ट, 45°C तक पहुंचेगा तापमान, 14 जून को मानसून दे सकता दस्तक

    adminBy adminMay 16, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 16 मई। उत्तर प्रदेश में मौसम अब दो अलग-अलग रूप दिखाने जा रहा है। एक तरफ प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है, तो दूसरी ओर पश्चिमी और मध्य यूपी भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने वाले हैं। मौसम विभाग और मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 16 मई से प्रदेश में मौसम तेजी से बदलने लगेगा। जहां पूर्वी और कुछ दक्षिणी जिलों में तेज हवाओं और बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है, वहीं ज्यादातर हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा और गर्मी अपने सबसे खतरनाक दौर में पहुंच सकती है।

    मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर हो चुका है और शनिवार से आसमान पूरी तरह साफ होने लगेगा। इसके बाद सूरज की सीधी किरणें धरती को तेजी से तपाएंगी, जिससे प्रदेश में गर्मी और अधिक विकराल रूप धारण करेगी। अभी तक लोगों को जो हल्की राहत मिल रही थी, वह अब खत्म होने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की कोई संभावना नहीं है और लू का असर लगातार बढ़ेगा।

    मौसम विभाग ने शनिवार से प्रदेश के 27 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, आगरा, इटावा और जालौन जैसे जिलों में हालात सबसे ज्यादा गंभीर रहने की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। गर्म पछुआ हवाएं लोगों की मुश्किलें और बढ़ा देंगी। दिन के समय सड़क पर निकलना आग की भट्टी के सामने खड़े होने जैसा महसूस होगा।

    मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस बार केरल में समय से 4 दिन पहले मानसून आ सकता है. मानसून आने की सामान्य तिथि केरल में एक जून है. लेकिन इस बार 25 या 26 मई तक केरल में मानसून एंट्री कर सकता है. केरल में मानसून के एंट्री करने के बाद ही यूपी में मानसून पहुंचने की तिथि का अंदाजा लगाया जाता है. फिलहाल राज्य में मानसून एंट्री की सामान्य तिथि 18 जून है. लेकिन केरल में मानसून ने जल्दी एंट्री किया तो यूपी में भी मानसून समय से पहले 14 जून तक एंट्री कर सकता है.

    मानसून के आने में भले ही अभी करीब एक महीने का समय बांकी है लेकिन अभी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. प्रदेश के दक्षिणी भाग में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. तेज रफ्तार गर्म हवाओं के साथ चिलचिलाती धूप गर्मी से बेहाल कर रही है. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शनिवार को भी यूपी के दक्षिणी जिलों में हीट वेव कंडीशन जारी रहने की संभावना है.

    मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि प्रदेश में अगले 4-5 दिनों के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहने के साथ तापमान में 3-5°C की वृद्धि हो सकती है. जिसके चलते प्रदेश के दक्षिणी भाग से 18-19 मई को भीषण लू की संभावना बताई गई है. जिसके चलते दक्षिणी भाग के कुछ जिलों के लिए ORANGE ALERT जारी किया गया है. 19 मई के बाद तापमान में मामूली गिरावट से आने की भी संभावना है.

    tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सांवलिया सेठ के खजाने में पहले ही दिन निकले 11.30 करोड़, सोने-चांदी के आभूषणों और सिक्कों की गिनती अभी बाकी

    May 16, 2026

    ट्रेन में टीटीई के पहने बॉडी कैमरे से होगी टिकट जांच की हर मूवमेंट रिकॉर्ड

    May 16, 2026

    ‘ये तनखइया हैं, इनसे जूते साफ कराऊंगा’… डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आजम खां को दो साल की सजा

    May 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.