Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी के 27 जिलों में लू का अलर्ट, 45°C तक पहुंचेगा तापमान, 14 जून को मानसून दे सकता दस्तक
    • 2 कारों की टक्कर से चार लोग घायल
    • बीजापुर का श्री सीताराम मंदिर
    • नया पासपोर्ट आफिस बनकर तैयार, टीसीएस की टीम ने किया निरीक्षण
    • नाबालिग बेटे ने मां के खाते से पड़ोसी को ट्रांसफर कर दिए 33 लाख
    • अवैध निर्माण अतिक्रमण पेट्रोल-डीजल की बर्बादी का है मुख्य कारण, जाम के लिए जिम्मेदार अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ हो कार्रवाई
    • हनी ट्रैप जैसे आरोप लगाने वालों से घबराएं नहीं, अगर आप गलत नहीं है तो खुलकर अपनी बात कहो, समाज क्या कहेगा इससे कुछ नहीं होता है
    • अवैध भवनों में खुले बैंक और सर्वर डाउन तथा कर्मचारियों की कमी बताकर उपभोक्ता का उत्पीड़न सही नहीं, आम आदमी के लिए बनी योजनाओं का उसे मिले पूरा लाभ
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नया पासपोर्ट आफिस बनकर तैयार, टीसीएस की टीम ने किया निरीक्षण
    देश

    नया पासपोर्ट आफिस बनकर तैयार, टीसीएस की टीम ने किया निरीक्षण

    adminBy adminMay 16, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 16 मई (प्र)। कैंट स्थित प्रधान डाकघर परिसर में पासपोर्ट का नया आफिस बनकर तैयार हो गया है। इसमें सिविल वर्क यानी कंस्ट्रक्शन संबंधित कार्य पूर्ण हो गए हैं। पासपोर्ट आफिस में नेटवर्किंग, कंप्यूटर तकनीकी, साफ्टवेयर, डेटा सेंटर व आइटी बुनियादी ढांचे से संबंधित सभी कार्यों का संचालन करने वाली टीसीएस (टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज) ने नए आफिस का निरीक्षण किया है। जल्द ही कंप्यूटर नेटवर्किंग, सर्वर व साफ्टवेयर संबंधित कार्य किए जाएंगे।

    कैंट स्थित प्रधान डाकघर परिसर में संचालित पासपोर्ट आफिस को मुख्य भवन में शिफ्ट करते हुए विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन आवेदकों के 90 एप्वाइंटमेंट लिए जाते हैं। इन्हें बढ़ाकर 270 कर दिया जाएगा। दो काउंटर को बढ़ाते हुए अब यहां छह काउंटर संचालित होंगे। इसके बाहर लंबी गैलरी को आवेदकों के लिए प्रतीक्षालय के रूप में उपयोग में लाया जाएगा। पासपोर्ट आफिस के विस्तारीकरण से आवेदक को मिलने वाली वेटिंग टाइम में कमी आएगी। वर्तमान में यह वेटिंग दो माह की चल रही है। शुक्रवार को मेरठ पासपोर्ट आफिस में अप्वाइंटमेंट के लिए 14 जुलाई की स्लाट उपलब्ध थी।

    आखिर कब मिलेगी तत्काल पासपोर्ट की सुविधा
    मेरठ में पीओपीएसके (पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र) की सेवाएं जरूर मिल रही हैं, लेकिन तत्काल में यदि पासपोर्ट बनवाना है तो यह सेवा उपलब्ध नहीं है। इसके लिए अभी भी गाजियाबाद ही जाना पड़ता है। 23 फरवरी 2018 को कैंट स्थित प्रधान डाकघर परिसर में पीओपीएसके का शुभारंभ किया गया था। शास्त्रीनगर निवासी नितिन कुमार कहते हैं कि उन्हें तत्काल पासपोर्ट के लिए गाजियाबाद जाना पड़ा। जबकि यह कार्य अपने ही शहर में होता तो समय की काफी बचत होती। नमो भारत व मेरठ मेट्रो वाले शहर में तत्काल की सेवा न मिलना चिंतनीय है।

    meerut news meerut report New Passport Office tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी के 27 जिलों में लू का अलर्ट, 45°C तक पहुंचेगा तापमान, 14 जून को मानसून दे सकता दस्तक

    May 16, 2026

    2 कारों की टक्कर से चार लोग घायल

    May 16, 2026

    बीजापुर का श्री सीताराम मंदिर

    May 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.