Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अवैध रूप से हो रहा आरा मशीन का संचालन
    • अब अलग किरदार निभाने का समय है : लिंडसे लोहान
    • यूपी में 84 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के एडीएम वित्त और सिटी मजिस्ट्रेट बदले
    • सब कुछ कार्यपालिका नियंत्रित कर रही है : सुप्रीम कोर्ट
    • हस्तिनापुर से विस चुनाव लड़ने की तैयारी में चंद्रशेखर
    • गैंगस्टर उधम सिंह की तलाश में तीन राज्यों में पांच टीमों की दबिश; सीओ को टशन दिखाते हुए वीडियो वायरल
    • देहरादून के प्ले स्कूल परिसर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पकड़ी गई युवतियों में एक एचआईवी संक्रमित
    • रोजगार और सामाजिक न्याय को लेकर 16 मई से मेरठ से गाजियाबाद तक आप निकालेगी पदयात्रा, सांसद संजय सिंह करेंगे अगुवाई
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»गैंगस्टर उधम सिंह की तलाश में तीन राज्यों में पांच टीमों की दबिश; सीओ को टशन दिखाते हुए वीडियो वायरल
    देश

    गैंगस्टर उधम सिंह की तलाश में तीन राज्यों में पांच टीमों की दबिश; सीओ को टशन दिखाते हुए वीडियो वायरल

    adminBy adminMay 15, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 15 मई (प्र)। योगी सरकार की माफिया सूची में शामिल पश्चिमी यूपी के गैंगस्टर उधम सिंह की तलाश में यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली में पुलिस की पांच टीमें दबिश दे रही हैं। फर्जी ढंग से जमानत पाने के मामले में बुधवार रात को एसएसपी अविनाश पांडेय ने इस गैंगस्टर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। एक तरफ पुलिस गैंगस्टर की घेराबंदी में जुटी है, दूसरी ओर उसका सीओ के साथ एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें वह तत्कालीन सीओ के साथ टशन दिखाकर वीडियो बनवाता नजर आ रहा है।

    चार साल आठ महीने बाद 26 मार्च को उन्नाव जेल से जमानत पर रिहा हुए डी-50 गैंग के सरगना उधम सिंह पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत कराने का आरोप है। बीती नौ अप्रैल 2026 को उसके खिलाफ सरूरपुर थाने में फर्जी आधार कार्ड और दस्तावेजों के आधार पर जमानत कराने के मामले में अनवर ने प्राथमिकी दर्ज कराई।

    अनवर का आरोप है कि शेखर नामक व्यक्ति ने बिना किसी दलाली के ऋण पास कराने का भरोसा दिलाकर उसके आधार कार्ड, पैन कार्ड ले लिए थे। शेखर ने उसे सरधना कचहरी ले जाकर कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कराए। इसके बाद ऋण पास कराए बिना उसे धमकाकर भगा दिया गया। बाद में पता चला कि ऋण पास कराने के नाम पर लिए गए दस्तावेज और हस्ताक्षर उधम सिंह को जमानत दिलाने में इस्तेमाल किए थे।

    प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने इसकी रिपोर्ट न्यायालय को भेजी। इसके बाद न्यायालय ने गैंगस्टर की जमानत रद्द कर दी। न्यायालय ने ऊधम के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। अब इनाम घोषित करने के बाद न केवल पुलिस बल्कि एसटीएफ भी उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 22 जुलाई 2021 का बताया जा रहा है। तत्कालीन सीओ सरधना आरपी शाही सरूरपुर पुलिस के साथ उधम सिंह के गांव करनावल स्थित उसके घर पहुंचे थे। पुलिस टीम ने पूछताछ के लिए गैंगस्टर से थाने चलने की बात कही थी। यहां गैंगस्टर टशन दिखाता हुआ कहता दिख रहा है कि सीओ साहब के साथ भी (वीडियो) बनाना है। उनके साथ जा रहा हूं।

    पुलिस और उधम सिंह के परिवार के लोग वीडियो में दिख रहे हैं और हंस भी रहे हैं। एक महिला यह कहती सुनी जा सकती है कि हम भी तो (वीडियो में) आएं। इस वीडियो में सीओ का एक गैंगस्टर के सामने पुलिस वाला रौब दिखाई नहीं दे रहा है।

    उधम सिंह पर 50 से अधिक हत्या, रंगदारी, लूट और डकैती की प्राथमिकी दर्ज हैं। गैंगस्टर योगेश भदौड़ा से गैंगवार को लेकर भी वह चर्चाओं में रहा है। उसने 2011 में गाजियाबाद अदालत में आत्मसमर्पण किया था। वह दस साल तक जेल में बंद रहा और जेल से ही अपना गैंग चलाता रहा। खौफ के कारण गवाह उसके खिलाफ गवाही नहीं देते। इसके चलते वह कई प्राथमिकी दर्ज में बरी भी हुआ।

    साल 2021 में उसे जमानत मिली और वह जेल से बाहर आया। रिहाई के बाद 19 जुलाई 2021 को उसने सरकारी बैंक स्टाफ को धमकाया। उसने 30 लोगों को जबरन लोन देने को कहा। इन्कार पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। उधम सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के अंतर्गत कार्रवाई भी की गई थी।

    Gangster Udham Singh meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news video-viral
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अवैध रूप से हो रहा आरा मशीन का संचालन

    May 15, 2026

    अब अलग किरदार निभाने का समय है : लिंडसे लोहान

    May 15, 2026

    यूपी में 84 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के एडीएम वित्त और सिटी मजिस्ट्रेट बदले

    May 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.