नई दिल्ली/बैंकाक, 14 मई (ता)। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत और पीवी सिंधु थाईलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में बुधवार को सीधे गेम में जीत दर्ज करके दूसरे दौर में पहुंच गए। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने सिंगापुर के आठवीं वरीयता प्राप्त लो कीन यू को 21-14, 21-15 से हराया। वहीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने चीनी ताइपै की तुंग सियू तोंग को मात दी। श्रीकांत का सामना चीनी ताइपै के सू लि यांग से होगा, जबकि सिंधु डेनमार्क की अमेली शूल्ज से खेलेंगी। भारत के तरूण मन्नेपल्ली जापान के ही कोकी वातानाबे से 12-21, 16-21 से हार गए।
उन्नति हुड्डा और अनमोल खरब को क्रमश: थाईलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग और चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त चेन यू फेइ ने हराया। हुड्डा को 21-11 17-21 16-21 से पराजय मिली जबकि खरब को तोक्यो ओलंपिक चैम्पियन ने 21-19 13-21 18-21 से हराया।
आयुष शेट्टी जापानी छठे सीड कोडाई नाराओका के खिलाफ मुकाबले को निर्णायक तक ले जाने के बावजूद मोमेंटम बनाए नहीं रख सके। 2-1 के अच्छे हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के साथ मैच में उतरते हुए, भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी की और मैच एक-एक गेम से बराबर कर दिया, लेकिन तीसरा गेम पूरी तरह से एकतरफा हो गया। नाराओका ने अपने खास रिट्रीवल और लगातार तेजी से नियंत्रण मजबूत किया और 59 मिनट में 21-13, 17-21, 21-4 से शानदार जीत हासिल की।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

