नई दिल्ली, 14 मई (ता)। केरल में नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रहा सस्पेंस आखिरकारी गत दिवस खत्म हो गया। कांग्रेस पार्टी ने नए मुख्यमंत्री का नाम फाइनल कर दिया है। मुख्यमंत्री पद की रेस में जहां केसी वेणुगोपाल का नाम सबसे आगे चल रहा था। अब 10 दिन की माथापच्ची के बाद श्री वेणुगोपाल का नाम कट गया है और वीडी सतीशन का नाम आगे आया है। कांग्रेस पार्टी ने वीडी सतीशन को केरल का नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है।
गत दिवस ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने केरल के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा से पहले पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत की, जिसके सतीशन का नाम फाइनल हुआ। मल्किार्जुन खडग़े के साथ हुई चर्चा में एआईसीसी की महासचिव प्रभारी दीपा दासमुंशी और दो वरिष्ठ पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक शामिल रहे। बता दें कि केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित हुए थे, लेकिन 10 दिन बाद भी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम तय नहीं किया, लेकिन अब नाम फाइनल हो गया है। इसी के साथ गुरुवार शाम तक कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी होने वाली है।
Trending
- माता वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी CSSF की मैटाडोर; 14 जवान घायल
- UP में बेटियों की पढ़ाई हुई सस्ती, स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली एक परिवार की दूसरी बेटी की फीस होगी माफ
- मेरठ में प्रशासन अलर्ट मोड पर; नियम तोड़ने पर 93 हजार लाइसेंस और Registration Cancellation की संस्तुति
- मेरठ में 13 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सील, संचालक बोले- बिना नोटिस कार्रवाई गलत; होटल भी रडार पर
- केएमपी पर ईंटों से भरे ट्रक से टकराई कार, मेरठ के दंपती और उनकी बेटी की मौत, भांजे की हालत गंभीर
- हिमाचल के दुर्गम गांव बड़ा भंगाल तक पहुंचेगी सड़क, महिलाओं को 1500 रुपये सहित CM सुक्खू के बड़े एलान
- समलैंगिक संबंधों के बारे में सरकार ले निर्णय लंबित मामलों का हो निस्तारण
- पासपोर्ट को माना जाए नागरिकता का सबूत

