Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लिव-इन में रह रहे युवक-युवती के परिवार पर 21 लाख का जुर्माना, पंचायत ने समाज से किया बहिष्कार
    • IVF पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पति की उम्र नहीं बनेगी मातृत्व में बाधा
    • उद्धव सेना को झटकाः सचिन अहीर बने विधान परिषद के उपसभापति
    • दिल्ली हाई कोर्ट में ‘काला हिरण’ विवाद में सलमान खान की याचिका पर सुनवाई
    • किडनी कांड में 1000 पन्नों की चार्जशीट, 40 से अधिक गवाह
    • जम्मू में अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जुटे श्रद्धालु
    • क्या सिर्फ खाकी पर ही लगे हैं भ्रष्टाचार के दाग
    • राम मंदिर ट्रस्ट के दान मामले की जांच कर रही एसआईटी का बढ़ाया कार्यकाल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»देवबंद में जातीय संघर्ष भड़काने की थी साजिश
    न्यूज़

    देवबंद में जातीय संघर्ष भड़काने की थी साजिश

    adminBy adminMay 14, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सहारनपुर, 14 मई (ता)। देवबंद थाना क्षेत्र के गांव लालवाला में हुई हिंसक घटना को लेकर पुलिस प्रशासन ने बड़ा खुलासा करते हुए इसे सुनियोजित जातीय संघर्ष की साजिश कहाहै। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संयुक्त पत्रकार वार्ता कर मामले की जानकारी दी।
    अधिकारियों ने कहा कि गांव लालवाला में जमीन को लेकर चल रहे विवाद को कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर जातीय संघर्ष का रूप देने का प्रयास किया गया। जानकारी के मुताबिक रविंद्र राणा ने नरेश से जमीन खरीदी थी, जिस पर उसने अपना घेर बनाया हुआ था। इसी भूमि को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार रामचंद्र इस विवाद को लगातार हवा दे रहा था और जमीन की कीमत बढ़ने के बाद उसके मन में लालच उत्पन्न हो गया था, जिसके चलते वह हिंसा भड़काना चाहता था। प्रशासन के मुताबिक 5 मई को भी विवाद को हिंसक रूप देने का प्रयास किया गया था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से स्थिति को संभाल लिया गया। इसके बाद 7 मई को पुनः साजिश रची गई, किंतु पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी के कारण आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। अधिकारियों ने कहा कि 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम के दौरान रामचंद्र और उसके साथियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से भड़काऊ भाषण देकर लोगों को उकसाया तथा भीड़ एकत्र कर रविंद्र के मकान पर हमला कर पथराव किया। इसके बाद क्षेत्र में तनाव और हिंसा की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर तैनात पुलिस बल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हालात को नियंत्रित किया। जिलाधिकारी और एसएसपी ने कहा कि मामले की गहन जांच सीसीटीवी फुटेज एवं वीडियो के आधार पर की गई, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शेर सिंह उर्फ शेरू पुत्र कबूला उर्फ कबूल सिंह निवासी ग्राम लालवाला तथा अक्षय पुत्र रिशिपाल निवासी लालवाला थाना देवबंद शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है तथा गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध एनएसए और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

    exposure saharanpur There was a conspiracy to incite caste conflict in Deoband. Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    लिव-इन में रह रहे युवक-युवती के परिवार पर 21 लाख का जुर्माना, पंचायत ने समाज से किया बहिष्कार

    July 1, 2026

    IVF पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पति की उम्र नहीं बनेगी मातृत्व में बाधा

    July 1, 2026

    उद्धव सेना को झटकाः सचिन अहीर बने विधान परिषद के उपसभापति

    July 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.