मेरठ़, 14 मई (प्र)। सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा अनन्या ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उनका लक्ष्य सिविल सर्विसेज की तैयारी कर समाज को नई दिशा देना है। वह शुरुआत से ही उन महिलाओं से प्रेरित होती रही हैं जिन्होंने ऐसे पदों पर रहकर नाम रोशन किया है। उनके पिता संदीप शर्मा नोएडा में एकाउंटेंट हैं और माता गरिमा शर्मा बिजनेस वुमेन है।
अनन्या का कहना है कि उन्होंने कोई कोचिंग नही ली और सेल्फ स्टडी की है। केवल शिक्षक शिक्षिकाओं के बताए मार्ग पर चलती रही। कोई समस्या आई, तो उसका समाधान तुरंत किया। कल पर कुछ नहीं डाला। भूगोल में लगा डर, उसी में आए 100 अंक। अनन्या ने कहा कि कभी कभी उसे भूगोल में डर लगता था, लेकिन उसी में 100 अंक आए। इसके अलावा गाने का शौक रखती हैं और खाली समय में गुनगुनाने का भी शौक है। इसके अलावा छह से सात घंटे लगातार स्टडी टाइम रहा। अनन्या ने एआई पर भरोसा नहीं किया। उसका इस्तेमाल किया, लेकिन अंत में किताब ही प्राथमिकता पर रही।
Trending
- साइबर अटैक का एआई की मदद से बढ़ा दुनिया में नया खतरा
- आपके कमरे को ठंडा करने में कौन सा एसी कूलर रहेगा सही, टावर कूलर या विंडो कूलर
- केंद्र सरकार ने 30 सितंबर तक चीनी के एक्सपोर्ट पर लगाया प्रतिबंध
- नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट की तस्वीरें लीक, सामने आया बिना कवर के नया लुक
- सिंधु, श्रीकांत के जीत से भारत के दोनों स्टार शटलर ने दूसरे राउंड में बनाई अपनी पक्की जगह
- पर्पल कैप पर भुवनेश्वर का कब्जा, ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर कोहली
- पेट्रोल, डीजल, एलपीजी के दाम बढ़ने से अप्रैल में थोक मुद्रास्फीति 8 प्रतिशत के पार
- कांस-2026 में आलिया की पहनी आइवरी साड़ी ने मचाया धमाल

