मेरठ़, 14 मई (प्र)। दवाइयों की ऑन लाइन बिक्री और नारकोटिक्स को लेकर दवा व्यापारियों के शोषण होने के विरोध में एआईओसीडी के आहवान पर 20 मई को देशभर में दवा विक्रेताओं की हड़ताल को जहां होलसेलर एवं रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा समर्थन दिया है और दवा के कारोबारियों से 20 मई को दुकानें बंद रखने की अपील की वहीं मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन इस बंद से किनारा करते हुए 20 मई को दवाइयों की दुकानें खोलने का ऐलान किया। दरअसल, एआईओसीडी के आह्वान पर होलसेलर एवं रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा 20 मई को दवा व्यापारियों से दुकानें बंद रखने की अपील की जा रही है। एसोसिएशन के महामंत्री घनश्याम मित्तल ने एक वीडियो जारी करके दवा के कारोबारियों से बंद में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है। दूसरी ओर मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक खैरनगर स्थित महामंत्री रजशनी कौशल के कार्यालय पर हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष देवेंद्र भसीन व संचालन महामंत्री रजनीश कौशल ने किया। बैठक में पूर्व चेयरमैन नरेश चंद गुप्ता की मृत्यु के बाद से रिक्त हुए चेयरमैन के पद के लिए कोषाध्यक्ष मोहिउद्दीन गुड्डू द्वारा अपने पद से
त्यागपत्र देने के बाद सर्वसम्मति से चेयरमैन पद के लिए उनका चयन किया गया तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए हेमंत बंसल का चयन किया गया। बैठक में कुछ दिनों से एक नए संक्रमण (हंता वायरस) को लेकर चर्चा की गई और व्यापरियों से संगठित होकर आने वाली महामारी से मुकाबला करने की अपील की गई। संगठन द्वारा 20 मई को कुछ व्यापारियों द्वारा किए जाने वाले बंद को लेकर भी चर्चा की गई तथा व्यापरियों को इस सन्दर्भ में किसी प्रकार के बहकावे में न आने की अपील की गई और दुकानें खोलने की घोषणा की गयी। इस अवसर पर सर्जिकल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि कोई भी सर्जिकल की दुकान किसी भी तरह के बंद में सम्मिलित नहीं होगी, वह आम दिनों की तरह अपना व्यापार करेंगे। बैठक में संगठन मंत्री सुनील अग्रवाल, पंकज अरोड़ा, पारस डूडेजा, वैभव आनंद, राजीव ग्रोवर इत्यादि उपस्थित रहे।
Trending
- आपके कमरे को ठंडा करने में कौन सा एसी कूलर रहेगा सही, टावर कूलर या विंडो कूलर
- केंद्र सरकार ने 30 सितंबर तक चीनी के एक्सपोर्ट पर लगाया प्रतिबंध
- नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट की तस्वीरें लीक, सामने आया बिना कवर के नया लुक
- सिंधु, श्रीकांत के जीत से भारत के दोनों स्टार शटलर ने दूसरे राउंड में बनाई अपनी पक्की जगह
- पर्पल कैप पर भुवनेश्वर का कब्जा, ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर कोहली
- पेट्रोल, डीजल, एलपीजी के दाम बढ़ने से अप्रैल में थोक मुद्रास्फीति 8 प्रतिशत के पार
- कांस-2026 में आलिया की पहनी आइवरी साड़ी ने मचाया धमाल
- केरल के मुख्यमंत्री होंगे वीडी सतीशन, कांग्रेस का ऐलान

