Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आपके कमरे को ठंडा करने में कौन सा एसी कूलर रहेगा सही, टावर कूलर या विंडो कूलर
    • केंद्र सरकार ने 30 सितंबर तक चीनी के एक्सपोर्ट पर लगाया प्रतिबंध
    • नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट की तस्वीरें लीक, सामने आया बिना कवर के नया लुक
    • सिंधु, श्रीकांत के जीत से भारत के दोनों स्टार शटलर ने दूसरे राउंड में बनाई अपनी पक्की जगह
    • पर्पल कैप पर भुवनेश्वर का कब्जा, ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर कोहली
    • पेट्रोल, डीजल, एलपीजी के दाम बढ़ने से अप्रैल में थोक मुद्रास्फीति 8 प्रतिशत के पार
    • कांस-2026 में आलिया की पहनी आइवरी साड़ी ने मचाया धमाल
    • केरल के मुख्यमंत्री होंगे वीडी सतीशन, कांग्रेस का ऐलान
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»गंगा एक्सप्रेस-वे पर आज रात 12 बजे से देना होगा इतना टोल
    देश

    गंगा एक्सप्रेस-वे पर आज रात 12 बजे से देना होगा इतना टोल

    adminBy adminMay 14, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 14 मई (प्र)। यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे पर बिना किसी शुल्क के सफर करने का आनंद उठा रहे वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. शासन द्वारा दी गई 15 दिनों की फ्री राइड की समय सीमा गुरुवार को समाप्त हो रही है. 14 मई की आधी रात से इस एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स वसूलने की प्रक्रिया विधिवत शुरू कर दी जाएगी. उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर टोल दरों की सूची भी चस्पा कर दी गई है.

    594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां एंट्री के समय नहीं, बल्कि एग्जिट (निकास) के समय टोल वसूला जाएगा. यानी वाहन चालक एक्सप्रेस-वे पर जितनी दूरी तय करेंगे, उन्हें केवल उतने का ही भुगतान करना होगा. वर्तमान में इस मार्ग से रोजाना 12 से 14 हजार वाहन गुजर रहे हैं, जहां रफ्तार की सीमा 120 किमी प्रति घंटा निर्धारित है.

    गंगा एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली के लिए अत्याधुनिक मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इस तकनीक के कारण वाहनों को एक्सप्रेस-वे में प्रवेश करते समय रुकने या लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी. हाई-टेक कैमरे और सेंसर्स दौड़ते हुए वाहनों को स्कैन कर उनकी एंट्री दर्ज कर लेंगे. हालांकि, वर्तमान में निकास के समय टोल बूथ से गुजरना होगा, जिसे भविष्य में पूरी तरह ‘फ्री फ्लो’ करने की योजना है. यह सिस्टम पूरी तरह से फास्टटैग (FASTag) पर आधारित है.

    कंपनियों के बीच टोल का बंटवारा
    इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण दो बड़े समूहों ने किया है. मेरठ परिक्षेत्र से एक तिहाई हिस्से का निर्माण आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड ने किया है, जबकि शेष दो तिहाई हिस्सा अडानी ग्रुप द्वारा बनाया गया है. मेरठ के बिजौली से बदायूं तक के पहले सेक्टर की देखरेख आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर कर रही है. यात्रियों की सुविधा के लिए टोल एक ही बार कटेगा, जो सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्वतः दोनों कंपनियों के खातों में उनकी हिस्सेदारी के अनुसार चला जाएगा.

    संभावित टोल दरें
    कार/जीप: 2.55 रुपये प्रति किलोमीटर. मेरठ से प्रयागराज तक का पूरा सफर पहले 1515 रुपये निर्धारित था, जिसे संशोधित कर 1800 रुपये तक किए जाने की संभावना है.
    बस/ट्रक: 8.20 रुपये प्रति किलोमीटर. पूरे सफर का खर्च लगभग 5700 रुपये या उससे अधिक हो सकता है.
    दोपहिया वाहन: गंगा एक्सप्रेस-वे पर दोपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है. नियम तोड़ने पर भारी जुर्माने का प्रावधान है.

    प्रमुख रूट्स पर टोल का अनुमान (मेरठ से एंट्री पर)
    टोल प्वाइंट कार बस-ट्रक

    सिंभावली 90 285
    स्याना 205 635
    हसनपुर 255 795
    संभल 345 1090
    चंदौसी 400 1260
    बदायूं 435 1375
    प्रयागराज 1515 – 1800 2405 – 5700

    मेरठ से प्रयागराज तक 12 टोल प्लाजा
    मेरठ से बदायूं तक के 130 किमी लंबे पहले पैकेज में कुल सात टोल और रैंप प्लाजा बनाए गए हैं. वहीं, मेरठ से प्रयागराज के बीच कुल टोल प्लाजा की संख्या 12 है. इन सभी पॉइंट्स से एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने और उतरने की सुविधा दी गई है.

    ganga-expressway meerut news meerut report tazza khabar toll-chart uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    आपके कमरे को ठंडा करने में कौन सा एसी कूलर रहेगा सही, टावर कूलर या विंडो कूलर

    May 14, 2026

    केंद्र सरकार ने 30 सितंबर तक चीनी के एक्सपोर्ट पर लगाया प्रतिबंध

    May 14, 2026

    नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट की तस्वीरें लीक, सामने आया बिना कवर के नया लुक

    May 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.