Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी: प्रदेश के स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों की सूची हुई जारी, 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों के नाम; जानिए मामला
    • सोलर कंपनी में नौकरी का झांसा देकर भाजपा नेता ने 21 करोड़ ठगे, 5 गिरफ्तार
    • एजेंटों के लिए उपभोक्ताओं को धोखे में रखने और सब्जबाग दिखाने का फल है हर तीसरी बीमा पॉलिसी बंद होना, कम शब्दों में हिंदी में लिखा हो फार्म, गुमराह कर कराने वालों पर हो कार्रवाई
    • देश में राष्ट्रपति जी से ज्यादा पावरफुल कोई नहीं हो! इंडिया की सबसे पावरफुल महिला कैसे हो गई नीता अंबानी, फॉर्च्यून इंडिया अपना क्षेत्र बढ़ाए और बिना साधनों के काम कर रही महिलाओं पर भी दें ध्यान
    • हल्की वर्षा के बाद खीर गंगा का जलस्तर बढ़ा
    • पूर्व सांसद पर पुत्रवधू ने आर्थिक व मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप, मामला दर्ज
    • होटल में प्रेमिका संग रंगरलियां मना रहा था पति, जीपीएस लगाकर पीछे पहुंची पत्नी… फिर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
    • सहायक बोरिंग तकनीशियन परीक्षा में नकल के आरोप में 13 गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हिंदू धर्म जीवन जीने का तरीका, आस्था साबित करने के लिए मंदिर जाना जरूरी नहीं: सुप्रीम कोर्ट
    देश

    हिंदू धर्म जीवन जीने का तरीका, आस्था साबित करने के लिए मंदिर जाना जरूरी नहीं: सुप्रीम कोर्ट

    adminBy adminMay 13, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 13 मई। धार्मिक स्वतंत्रता और महिलाओं के धार्मिक स्थलों में प्रवेश से जुड़े मामलों की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (13 मई) को हिंदू धर्म को लेकर एक अहम टिप्पणी की. कोर्ट ने कहा कि हिंदू बने रहने के लिए मंदिर जाना या किसी खास धार्मिक अनुष्ठान को करना जरूरी नहीं है. कोर्ट ने कहा कि घर के अंदर दीपक जलाना भी किसी के विश्वास को साबित करने के लिए पर्याप्त है. कोर्ट ने साफ किया कि हिंदू धर्म केवल पूजा-पद्धति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का तरीका है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति के हिंदू बने रहने के लिए मंदिर जाना या धार्मिक अनुष्ठान करना अनिवार्य नहीं है.

    यह टिप्पणी मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली नौ जजों की संविधान पीठ ने की. यह पीठ सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश, धार्मिक स्वतंत्रता और विभिन्न धर्मों में प्रचलित परंपराओं से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रही है. पीठ में जस्टिस बी वी नागरत्ना, एम एम सुंदरेश, अहसानुद्दीन अमानुल्लाह, अरविंद कुमार, ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह, प्रसन्ना बी वराले, आर महादेवन और जॉयमल्या बागची भी शामिल हैं.

    सुनवाई के दौरान हस्तक्षेपकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील डॉ. जी मोहन गोपाल ने कहा कि धार्मिक समुदायों के भीतर से सामाजिक न्याय की मांग लगातार उठ रही है. उन्होंने 1966 के एक पुराने फैसले का हवाला देते हुए कहा कि उस समय अदालत ने हिंदू की परिभाषा ऐसे व्यक्ति के रूप में दी थी जो वेदों को धर्म और दर्शन के मामलों में सर्वोच्च मानता हो. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आज हर वह व्यक्ति जिसे हिंदू माना जाता है, वास्तव में वेदों को सर्वोच्च प्रामाणिकता देता है. उनका कहना था कि समाज की वास्तविकता इससे कहीं अधिक व्यापक और अलग है.

    वकील की दलील का जवाब देते हुए जस्टिस बी वी नागरत्ना ने कहा कि ‘इसी वजह से हिंदू धर्म को जीवन जीने का तरीका कहा जाता है. किसी हिंदू के लिए मंदिर जाना या धार्मिक अनुष्ठान करना जरूरी नहीं है’. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपनी आस्था अपने तरीके से व्यक्त कर सकता है और किसी को भी उसकी श्रद्धा में बाधा डालने का अधिकार नहीं है.
    मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने भी टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपनी झोपड़ी में भी दीपक जलाता है, तो यह उसके धर्म को साबित करने के लिए पर्याप्त है.

    supreme-court tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी: प्रदेश के स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों की सूची हुई जारी, 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों के नाम; जानिए मामला

    July 13, 2026

    सोलर कंपनी में नौकरी का झांसा देकर भाजपा नेता ने 21 करोड़ ठगे, 5 गिरफ्तार

    July 13, 2026

    एजेंटों के लिए उपभोक्ताओं को धोखे में रखने और सब्जबाग दिखाने का फल है हर तीसरी बीमा पॉलिसी बंद होना, कम शब्दों में हिंदी में लिखा हो फार्म, गुमराह कर कराने वालों पर हो कार्रवाई

    July 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.