Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उदयनिधि जी हार से बौखलाएं नहीं आपके कारण ही आपकी पार्टी की आज यह स्थिति है, सनातन परंपरा एक विचारधारा है जिसे मिटाने की कोशिश करने वाले रहे नहीं मानने वाले आज भी नजर आते हैं
    • पेपर लीक और परीक्षा रद होने का खामियाजा कब तक भुगतेंगे परीक्षार्थी
    • जिनपिंग ने ट्रंप के चीन पहुंचने से पहले दिखाए तेवर
    • भारत में लांच 55 से 85 इंच डिस्प्ले के साथ Sony BRAVIA 3 II
    • पीएम मोदी की अपील के बीच मूडीज ने घटाया भारत का ग्रोथ अनुमान
    • जिम ट्रेनर ने बेहतर बॉडी के नाम पर लगाए स्टेरॉयड इंजेक्शन, युवक का कूल्हा डैमेज
    • वैश्विक संकट के दौर में प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र निर्माण का महामंत्र
    • ’विकास की दौड़ में प्रकृति से बढ़ती दूरी का परिणाम है पर्यावरण असंतुलन’
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»प्रीपेड से मीटर हुए पोस्टपेड, घर बैठे मिनटों में ऐसे चेक करें अपना हिसाब
    देश

    प्रीपेड से मीटर हुए पोस्टपेड, घर बैठे मिनटों में ऐसे चेक करें अपना हिसाब

    adminBy adminMay 13, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 13 मई (ता)। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी यूपीपीसीएल ने उत्तर प्रदेश में प्रीपेड स्मार्ट मीटर व्यवस्था को धीरे-धीरे पोस्टपेड सिस्टम में बदलना शुरू कर दिया है। इसके बाद उपभोक्ताओं को मैसेज भेजकर सूचित किया जा रहा है कि उनका मीटर अब पोस्टपेड मोड में काम करेगा, लेकिन अब कई उपभोक्ताओं के मन में सवाल है कि आखिर मीटर में बचे हुए बैलेंस को कैसे चेक किया जाएगा, और जो बचा है उसका क्या होगा? जानिए इन सभी सवालों के जवाब इस लेख में विस्तार से…
    जून 2026 से आएगा पोस्टपेड बिल
    यूपीपीसीएल के अनुसार अब पोस्टपेड मीटर का बिल जून 2026 से उपभोक्ताओं को भेजा जाएगा। यह बिल एप, एसएमएस और व्हाट्सएप के जरिए उपभोक्ताओं के पास पहुंचेगा। यानी अब पहले की तरह रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। उपभोक्ता बिजली इस्तेमाल करने के बाद बिल भुगतान करेंगे।
    अगर आपने मीटर पोस्टपेड में बदलने से पहले रिचार्ज कराया था और उसमें कुछ राशि बची हुई थी, तो आपके लिए खुशखबरी है। क्योंकि वह रकम खत्म नहीं होगी। यूपीपीसीएल का कहना है कि बचा हुआ बैलेंस आने वाले बिजली बिलों में एडजस्ट हो जाएगा। यानी जितना बैलेंस आपके मीटर में बचा था, उतनी रकम आपके पोस्टपेड बिल से घटा दी जाएगी।
    अगर आप अपने पुराने बैलेंस की जानकारी देखना चाहते हैं, तो इसके लिए यूपीपीसीएल कंज्यूमर एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें…
    यूपीपीसीएल एप में लॉगिन करें।
    होम स्क्रीन पर जाएं।
    जहां बिल की जानकारी दिखाई देती है, उसके नीचे देखें।
    वहीं आपको बताया जाएगा कि आपका कितना बैलेंस उपयोग नहीं हुआ था।
    यही राशि अगले बिल में एडजस्ट की जाएगी।
    यूपीपीसीएल के अनुसार मई 2026 का बिल जून 2026 के शुरुआती दिनों में जारी किया जा सकता है।
    अगर आप एप का इस्तेमाल नहीं करते, तो आप 1912 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी जानकारी ले सकते हैं। इसमें आपको कस्टमर आईडी, आखिरी रिचार्ज की जानकारी और ट्रांजेक्शन डिटेल्स देनी पड़ सकती है। इसके बाद ग्राहक सेवा अधिकारी आपको बताएंगे कि आपके मीटर में कितना बैलेंस बचा था और उसे बिल में कैसे एडजस्ट किया जाएगा।
    अगर आपको लिखित जानकारी चाहिए, लेकिन आप एप का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो परेशानी की बात नहीं है। आप अपने बचे हुए बैलेंस की जानकारी ईमेल के माध्यम से भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको डिस्कॉम को कस्टमर आईडी, आखिरी रिचार्ज का स्क्रीनशॉट, ट्रांजेक्शन आईडी भेजना होगा। इसके बाद अपने क्षेत्र के डिस्कॉम की मेल आईडी चुननी होगी।

    Desh New Delhi Prepaid Meters Switched to Postpaid: Here's How to Check Your Bill from Home in Minutes tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    उदयनिधि जी हार से बौखलाएं नहीं आपके कारण ही आपकी पार्टी की आज यह स्थिति है, सनातन परंपरा एक विचारधारा है जिसे मिटाने की कोशिश करने वाले रहे नहीं मानने वाले आज भी नजर आते हैं

    May 13, 2026

    पेपर लीक और परीक्षा रद होने का खामियाजा कब तक भुगतेंगे परीक्षार्थी

    May 13, 2026

    जिनपिंग ने ट्रंप के चीन पहुंचने से पहले दिखाए तेवर

    May 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.