Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»ऑटो»लग्जरी फीचर्स व शानदार पावर का मेल एसयूवी कारें
    ऑटो

    लग्जरी फीचर्स व शानदार पावर का मेल एसयूवी कारें

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 13, 2026Updated:May 13, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 13 मई (ता)। भारतीय बाजार में बड़ी एसयूवी की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन हर खरीददार की पहली पसंद फॉर्च्यूनर ही हो, ऐसा जरूरी नहीं है। 50 लाख की बजट में कई ऐसी एसयूवी हैं, जो फीचर्स, पावर और कंफर्ट के मामले में मजबूत विकल्प बनकर सामने आई हैं। इस लेख में जानें ऐसी कारों के बारे में जो आपके बड़े अपग्रेड का कारण बन सकती हैं।
    भारतीय ऑटो बाजार में जब भी बड़ी और मजबूत एसयूवी की बात होती है, तो सबसे पहले लोगों के मन में एक ही नाम आता है। टोयोटा फॉर्च्यूनर का, इसकी रोड प्रेजेंस, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और मजबूत इमेज ने तमाम ग्राहकों को अपनी ओर खींच रखा है। हालांकि अब ऑटो बाजार में कई ऐसी एसयूवी दस्तक दे चुकी हैं, जो फीचर्स, टेक्नाेलॉजी, कंफर्ट और ड्राइविंग एक्सपीरियंस के मामले में फॉर्च्यूनर को कड़ी टक्कर देती हैं। खास बात यह है कि इनमें से कई SUV अभी भी कम चर्चित हैं, लेकिन वैल्यू के लिहाज से काफी दमदार विकल्प साबित हो सकती हैं।
    भारतीय बाजार में इसुजु मोटर्स की मौजूदगी सीमित जरूर है, लेकिन उसकी MU-X SUV उन ग्राहकों के लिए शानदार विकल्प मानी जाती है, जो मजबूत बॉडी और भरोसेमंद डीजल इंजन चाहते हैं। इस गाड़ी में 1.9 लीटर का टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 161 bhp की पावर और 360 Nm टॉर्क जनरेट करता है। SUV में 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। यह एसयूवी खासतौर पर लंबी दूरी और खराब रास्तों के लिए बेहतर मानी जाती है।
    इस लिस्ट में स्कोडा ऑटो की कोडियाक भी शामिल हैं। यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है, जो एसयूवी में लग्जरी और एडवांस दोनों टेक्नोलॉजी चाहते हैं। हाल ही अपडेट हुई कोडियाक में ADAS फीचर्स, 360-डिग्री कैमरा और LED ग्रिल स्ट्रिप जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 204 hp की पावर पैदा करता है। साथ ही यह ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम के साथ आती है, जिससे हाईवे और खराब रास्तों दोनों पर बेहतर ग्रिप मिलती है।
    फोक्सवैगन की टायरॉन आर-लाइन भारतीय बाजार में नई लेकिन काफी प्रीमियम एसयूवी मानी जा रही है। मैकेनिकली यह काफी हद तक स्कोडा कोडियाक जैसी है, लेकिन इसका डिजाइन ज्यादा स्पोर्टी और यूरोपियन अपील वाला है। इसमें 2.0-लीटर टीएसआई टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 201 bhp पावर और 320 Nm टॉर्क देता है। इसके साथ 7-स्पीड DSG (डायरेक्ट शिफ्ट गियरबॉक्स) ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है, जो स्मूद और तेज गियर शिफ्टिंग के लिए जाना जाता है।
    जीप की मेरिडियन भारतीय बाजार में कुछ खास चर्चा में नहीं रहती, लेकिन यह एसयूवी ऑफ-रोडिंग और फैमिली कंफर्ट दोनों का अच्छा मिश्रण मानी जाती है। आपको बता दें इसमें 2.0-लीटर Multijet II टर्बो डीजल इंजन मिलता है जो 167.67 bhp पावर और 350 Nm टॉर्क पैदा करता है। एसयूवी में 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध हैं।
    अगर आप कंफर्ट और स्मूद ड्राइविंग वाले एसयूवी की तलाश में हैं, तो सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस एक खास अनुभव दे सकती है। यानी ये आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है। इसमें इसमें 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है जो 174.3 bhp पावर और 400 Nm टॉर्क जनरेट करता है। एसयूवी के साथ 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार की खास बात इसका सस्पेंशन ट्यूनिंग है, जो इसे खराब रास्तों पर भी बेहद आरामदायक बनाती है।
    क्या फॉर्च्यूनर का विकल्प बन सकती हैं ये एसयूवी ?
    इसका जवाब पूरी तरह आपके पसंद और प्राथमिकता पर निर्भर करता है। हालांकि इन सभी एसयूवी की अपनी-अपनी अलग पहचान है। किसी में बेहतर फीचर्स हैं, तो किसी में कंफर्ट ज्यादा मिलेगा। कुछ ड्राइविंग एक्सपीरियंस को ज्यादा प्रीमियम फील देती हैं।

    Auto Desh New Delhi SUVs have become the public's first choice. SUVs: A Blend of Luxury Features and Impressive Power tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.