Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • माता वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी CSSF की मैटाडोर; 14 जवान घायल
    • UP में बेटियों की पढ़ाई हुई सस्ती, स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली एक परिवार की दूसरी बेटी की फीस होगी माफ
    • मेरठ में प्रशासन अलर्ट मोड पर; नियम तोड़ने पर 93 हजार लाइसेंस और Registration Cancellation की संस्तुति
    • मेरठ में 13 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सील, संचालक बोले- बिना नोटिस कार्रवाई गलत; होटल भी रडार पर
    • केएमपी पर ईंटों से भरे ट्रक से टकराई कार, मेरठ के दंपती और उनकी बेटी की मौत, भांजे की हालत गंभीर
    • हिमाचल के दुर्गम गांव बड़ा भंगाल तक पहुंचेगी सड़क, महिलाओं को 1500 रुपये सहित CM सुक्खू के बड़े एलान
    • समलैंगिक संबंधों के बारे में सरकार ले निर्णय लंबित मामलों का हो निस्तारण
    • पासपोर्ट को माना जाए नागरिकता का सबूत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»संयुक्त बैंक खाते से जारी चेक पर हस्ताक्षर न हों, तो नहीं ठहराया जा सकता दोषी : हाईकोर्ट
    देश

    संयुक्त बैंक खाते से जारी चेक पर हस्ताक्षर न हों, तो नहीं ठहराया जा सकता दोषी : हाईकोर्ट

    adminBy adminMay 13, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज 13 मई। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चेक बाउंस के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने फैसले में स्पष्ट किया कि यदि कोई चेक संयुक्त बैंक खाते से जारी किया गया है, तो केवल उसी व्यक्ति को उत्तरदायी ठहराया जा सकता है, जिसने उस चेक पर हस्ताक्षर किए हैं।
    जस्टिस संदीप जैन की पीठ ने यह आदेश गाजियाबाद की मधु सिंह की याचिका पर दिया। मामला वर्ष 2006 में गाजियाबाद के कवि नगर थाने में दर्ज शिकायत से जुड़ा है। शिकायतकर्ता हरिओम पाठक ने राहुल एवं मधु सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और चेक बाउंस के आरोप लगाए थे।

    शिकायत के अनुसार, राहुल ने व्यापारिक मकसद के लिए कर्ज लिया था और उसके बदले में दो चेक जारी किए थे। खाते में पर्याप्त राशि न होने की वजह से बाउंस हो गए। ट्रायल कोर्ट ने मामले में याची को भी तलब किया था। इसी फैसले को याची ने हाईकोर्ट में चुनौती दी।

    याची के वकील ने दलील दी कि चेक पर केवल राहुल दस्तखत थे। याची सिर्फ संयुक्त खाताधारक थीं उनका इस लेनदेन या चेक जारी करने में कोई भूमिका नहीं है। कोर्ट ने पक्षों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि चेक बाउंस के अपराध के लिए चेक पर हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। हालांकि, आरोपी राहल के खिलाफ मामला नियमानुसार जारी रखने का निर्देश दिया है।

    हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि प्रतिनिधिक दायित्व का सिद्धांत केवल कंपनियों और साझेदारी फर्मों पर लागू होता है, लोगों पर नहीं याची ने चेक पर हस्ताक्षर नहीं किए थे और न ही उनके खिलाफ कोई
    विशिष्ट आपराधिक भूमिका साबित हुई थी। इस आधार पर कोर्ट ने गाजियाबाद की विशेष अदालत में लंबित कार्यवाही को रद्द कर दिया।

    Allahabad High Court Cheque Bounc Joint Account tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    माता वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी CSSF की मैटाडोर; 14 जवान घायल

    June 28, 2026

    UP में बेटियों की पढ़ाई हुई सस्ती, स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली एक परिवार की दूसरी बेटी की फीस होगी माफ

    June 28, 2026

    मेरठ में प्रशासन अलर्ट मोड पर; नियम तोड़ने पर 93 हजार लाइसेंस और Registration Cancellation की संस्तुति

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.