Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजगढ़ पचोर में पेट्रोल पंप पर लगी भीषण आग, टैंकर समेत 15 बाइक जलकर खाक, 4 कर्मचारियों सहित 13 झुलसे
    • तारीख पर तारीख सिर्फ जजों की गलती नहीं : कोर्ट
    • चारों ओर से होगी एंट्री बेगमपुल स्टेशन पर
    • यूपी के 38 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, 60 किमी की स्पीड से चलेगी हवाएं
    • लेखपाल भर्ती के लिए 21 मई को, जिलों की सूची जारी
    • बस अड्डों की जमीन के लिए एनसीआरटीसी से मांगे 100 करोड़, मेरठ साउथ और मोदीपुरम स्टेशन के पास बनेंगे बस टर्मिनल व डिपो
    • लंबे इंतजार के बाद 13 से शुरू होगा मेला नौचंदी, कार्यक्रमों की तिथियां हुईं तय
    • लिसाड़ी गेट थाने पर ‘दलालों का प्रवेश प्रतिबंध’ का नोटिस चस्पा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»लंबे इंतजार के बाद 13 से शुरू होगा मेला नौचंदी, कार्यक्रमों की तिथियां हुईं तय
    देश

    लंबे इंतजार के बाद 13 से शुरू होगा मेला नौचंदी, कार्यक्रमों की तिथियां हुईं तय

    adminBy adminMay 12, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 12 मई (प्र)। प्रांतीयकृत ऐतिहासिक मेला नौचंदी के लिए इस बार क्षेत्र की जनता को पारंपरिक उद्घाटन के बाद लगभग दो महीने इंतजार करना पड़ा। होली के बाद दूसरे रविवार (15 मार्च) को मेले का पारंपरिक उद्घाटन हुआ था। उसके बाद से लोग मेला में रौनक का इंतजार कर रहे हैं। अब इंतजार खत्म हो गया है। 13 मई बुधवार को प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास और राजनीतिक पेंशन विभाग व जनपद के प्रभारी मंत्री डा. धर्मपाल सिंह मेले का उद्घाटन करेंगे। मेला स्थल पर अब बड़ी संख्या में दुकानें पहुंच गई हैं। झूले भी तैयार हैं। पटेल मंडप में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तिथियां निर्धारित कर ली गई हैं। जिन्हें निमंत्रण पत्र पर भी अंकित कराया गया है। सोमवार शाम को एडीएम सिटी, जिला पंचायत के एएमए. पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। झूलों की सुरक्षा का परीक्षण भी किया गया।

    15 मार्च को पारंपरिक उद्घाटन के बाद 25 अप्रैल तक मेला शुरू करने का दावा किया गया था। टेंडर प्रक्रिया समय से पूरी न हो पाने के चलते उद्घाटन में विलंब हो गया। कई बार तिथि निर्धारण के बाद आखिरकार अब 13 मई बुधवार को इस ऐतिहासिक मेले का उद्घाटन करने की तैयारी की गई है। मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने में भी अधिकारी जुट गए हैं।

    प्रवेश द्वार पर लग रहीं रंग-बिरंगी लाइटें, पटेल मंडप भी तैयार
    मेला स्थल पर तैयारियां अब युद्धस्तर पर चल रहीं हैं। बड़ी संख्या में दुकानें पहुंच गई हैं। दुकानों को तेजी से तैयार किया जा रहा है। बिजली की लाइनें मेले में स्थापित कर ली गई हैं। रंग बिरंगी लाइटों से मेले के प्रवेशद्वार तथा मेला परिसर को सजाया जा रहा है। पटेल मंड्य भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए तैयार कर लिया गया है।

    मिक्सर झूला, डायनासोर और विशालकाय झूले रहेंगे खास
    इस बार मेला नौचंदी में मिक्सर झूला नया है। यह मेले में आकर्षण का केंद्र रहेगा। जयनासोर और विशालकाय झूलों का भी लोग जमकर आनंद लेंगे। मौत का कुआं भी प्रदर्शन को तैयार है।

    अधिकारियों ने जांची सुरक्षा आज अध्यक्ष करेंगे निरीक्षण
    शाम को एडीएम सिटी बृजेश सिंह, जिला पंचायत के एएमए वी एस कुशवाहा, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन प्रांतीय खंड एक्सईएन यांत्रिक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीम ने मेला स्थल पर झूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने झूलों में बैठने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए झूलों का मानकों के आधार पर परीक्षण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी आज (मंगलवार को) मेला स्थल पर पहुंचकर मेले की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे।

    पटेल मंडप के कार्यक्रमों की तिथियां हुई जारी
    13 मई माता की चौकी
    14 मई- जादूगर वी सम्राट शो
    21 मई कवि सम्मेलन
    23 मई अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
    30 मई पंजाबी नाइट
    31 मई – हरियाणवी नाइट
    2 जून- स्थानीय मुशायरा

    नोट:- इनके अतिरिक्त कार्यक्रमों भी हैं, जिनकी तिथियों के लिए अनुमति मांगी गई है

    सीडीओ और मेला नोडल अधिकारी नूपुर गोयल का कहना है कि प्रांतीयकृत मेला नौचंदी का उद्घाटन 13 मई की शाम को प्रभारी मंत्री करेंगे। पटेल मंड्य के कार्यक्रमों की तिथियां भी निर्धारित कर ली गई हैं। आज मेले में स्थापित झूलों की सुरक्षा जांच कराई गई है।

    meerut news meerut report Nauchandi Fair tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    राजगढ़ पचोर में पेट्रोल पंप पर लगी भीषण आग, टैंकर समेत 15 बाइक जलकर खाक, 4 कर्मचारियों सहित 13 झुलसे

    May 12, 2026

    तारीख पर तारीख सिर्फ जजों की गलती नहीं : कोर्ट

    May 12, 2026

    चारों ओर से होगी एंट्री बेगमपुल स्टेशन पर

    May 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.